नोएडा: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार के उड़े परखच्चे, युवती की मौत, 2 घायल


एक्सीडेंट में युवती की हुई दर्दनाक मौत। - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
एक्सीडेंट में युवती की हुई दर्दनाक मौत।

नोएडा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे एक युवती की मौत हो गई। मामला नोएडा के फेस थ्री थाना क्षेत्र के सेक्टर 71 का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार में एक लग्जरी स्कूडा कार डिवाइडर से टकरा गई थी। डिवाइडर से टक्कर की वजह से कार में मौजूद युवती गुलफिशा की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि मुर्तजा और अनुष्का चौधरी नाम के दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मृतक युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (इनपुट- राहुल ठाकुर)

खबर अपडेट की जा रही है…

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *