
बासनकाठा सड़क हादसा
गुजरात के बनासकांठा जिले में एसयूवी और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हुए हैं। हादसा बनासकांठा के अमीरगढ़ में इकबालगढ़ के पास हुआ। यहां एक आइसर ट्रक और इनोवा गाड़ी की टक्कर में मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई। सभी मरने वाले राजस्थान के रहने वाले थे। यह हादसा तब हुआ जब वे पालनपुर से राजस्थान जा रहे थे। बाकी 3 घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। अमीरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मरने वालों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। यह एक्सीडेंट तब हुआ, जब सामने से आ रहा एक आइसर ट्रक गाड़ी के ऊपर चढ़ गया।
