ऋतिक रोशन को ये क्या हुआ? वॉकिंग स्टिक के सहारे चलते दिखे बॉलीवुड के सुपरहीरो, हाल देख फैंस हुई चिंता


hrithik roshan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@HRITHIKROSHAN
ऋतिक रोशन।

बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन फैंस के बीच अक्सर अपनी मस्कुलर बॉडी, फिटनेस, शानदार डांस मूव्ज और डैशिंग लुक्स के लिए सुर्खियों में रहते हैं। पिछले दिनों अभिनेता अपने दोनों बेटों और पूरे परिवार के साथ अपने चचेरे भाई की शादी में झूमते-नाचते दिखे थे। इस बीच हाल ही में ऋतिक रोशन का एक वीडियो सामने आया है, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। ऋतिक रोशन का ये वीडियो और तस्वीरें देखने के बाद हर कोई यही पूछ रहा है कि आखिर ऋतिक के साथ क्या हुआ है?

वॉकिंग स्टिक के सहारे चलते दिखे ऋतिक रोशन

हाल ही में सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋतिक रोशन का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में ऋतिक ब्लैक हूडी, पैंट और कैप में नजर आ रहे हैं और वॉकिंग स्टिक के सहारे चल रहे हैं। ऋतिक रोशन को यूं वॉकिंग स्टिक के सहारे चलते देखकर उनके फैंस परेशान हो गए हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर उन्हें क्या हुआ है। कई ने वीडियो पर कमेंट करते हुए एक्टर के हाल के बारे में भी पूछा है।

वॉकिंग स्टिक लिए कैमरे में कैद हुए ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया। अभिनेता हाल ही में गोल्डी बहल और सोनाली बेंद्रे के घर में रखी गई एक पार्टी में पहुंचे थे, जहां उन्हें वॉकिंग स्टिक के सहारे चलते देखा गया। दरअसल, अभिनेता को पिछले दिनों घुटने में इंजरी हुई थी, जिससे वह फिलहाल रिकवर कर रहे हैं और ये परेशानी न बढ़े इसलिए वह इसे लेकर बेहद सावधानी बरत रहे हैं। ऋतिक चुपचाप पार्टी से निकलते नजर आए और  कैमरे से विनम्रतापूर्वक दूरी बनाए रखी और फोटो खिंचवाने से परहेज किया।

ऋतिक रोशन ने दर्द में शूट किया था ‘सेनोरीटा’

हाल ही में कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने ऋतिक रोशन के हिट सॉन्ग ‘सेनोरीटा’ की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा साझा किया था और बताया कि कैसे उन्होंने असहनीय दर्द में होते हुए ये डांस नंबर शूट किया था। बॉस्को ने मिर्ची प्लस से इस बारे में बात करते हुए  अपने सबसे कठिन गानों के बारे में बात की, जिनमें ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ के ‘सेनोरीटा’ का भी जिक्र किया और इसे शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण बताया था। उन्होंने बताया कि सेट पर ऋतिक बेहद दर्द में थे, इसके बाद भी उन्होंने शूटिंग पूरी की और ऐसी परफॉर्मेंस दी कि आज भी लोग अंदाजा नहीं लगा सकते कि उन्होंने किन हालातों में ये गाना शूट किया था।

ये भी पढ़ेंः नुपुर सेनन के वेडिंग रिसेप्शन में बड़ी ननद ने की थी ऐसी हरकत, अब सामने आया वीडियो, यूजर बोले- ‘इसे जलन कहते हैं’

‘एनिमल’ के लिए रणबीर कपूर ने बढ़ाया था वजन? सामने आया BTS वीडियो, सच्चाई जान उड़े फैंस के होश

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *