पीएम मोदी ने EU-भारत के बीच डील को ऐतिहासिक बताया, कहा- ट्रेड और ग्लोबल सप्लाई चेन मजबूत होगा


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।- India TV Paisa

Photo:ANI प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि कल यानी 26 जनवरी को यूरोपियन यूनियन और भारत के बीच एक बड़ा समझौता हुआ। लोग इसे सभी डील्स की जननी कह रहे हैं। यह समझौता भारत और यूरोप के लोगों के लिए बड़े मौके लाएगा। यह दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच पार्टनरशिप का एक बेहतरीन उदाहरण है, यह समझौता ग्लोबल GDP का 25 परसेंट और ग्लोबल ट्रेड का 1/3 हिस्सा दिखाता है। पीएम मोदी ने कहा कि यह दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच का समझौता है।

पीएम ने कहा कि भारत एक तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।  प्रधानमंत्री मोदी ने भारत एनर्जी वीक 2026 के उद्घाटन समारोह में कहा कि लंबित भारत-ईयू व्यापार समझौते को दुनिया भर में पहले ही “मदर ऑफ ऑल डील्स” के रूप में सराहा जा रहा है।

मैन्युफैक्चरिंग को बहुत बड़ा बढ़ावा मिलेगा

पीएम मोदी ने दोनों क्षेत्रों के बीच बढ़ती सहयोग और ऊर्जा, टेक्नोलॉजी और व्यापार के क्षेत्र में संभावनाओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह समझौता दोनों पक्षों के लिए सकारात्मक आर्थिक प्रभाव और मजबूत रणनीतिक साझेदारी का मार्ग खोल सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस ट्रेड डील से मैन्युफैक्चरिंग को बहुत बड़ा बढ़ावा मिलेगा, और सर्विस सेक्टर का भी विस्तार होगा। फ्री ट्रेड एग्रीमेंट भारत में निवेश करने के लिए हर इन्वेस्टर और बिजनेसमैन का आत्मविश्वास बढ़ाएगा।

खबर अपडेट हो रही है…

 

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *