नए Aadhaar App से घर बैठे फटाफट होंगे कई काम, अब इन कामों के लिए सेंटर जाने की जरूरत खत्म!


New aadhaar app, UIDAI- India TV Hindi
Image Source : UIDAI
नया आधार ऐप लॉन्च

नए आधार ऐप का फुल वर्जन आज यानी 28 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। नए आधार ऐप में आपको कई ऐसे फीचर्स मिलेंगे, जो मौजूदा mAadhaar ऐप में नहीं मिलते हैं। इस ऐप को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) और MeitY ने डेवलप किया है। केंद्रीय रेल और आईटी एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्टर अश्विणी वैष्णव और केंद्रीय MeitY राज्य मंत्री जितिन प्रसाद इस नए आधार ऐप को आज दिन के 3 बजे लॉन्च करने वाले हैं।

UIDAI के मुताबिक, नए आधार ऐप का लॉन्च इवेंट आधिकारिक यूट्यूब चैनल के माध्यम से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस नए आधार ऐप का ट्रायल वर्जन कुछ महीने पहले ही रिलीज किया गया था, जिसमें आधार कार्ड से संबंधित कई फीचर्स मिलते हैं। इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। फुल वर्जन के रिलीज हो जाने के बाद यूजर्स को इसमें कई और नए फीचर्स मिलेंगे।

यहां देखें लाइवस्ट्रीम – 

घर बैठे होंगे कई काम

नए आधार ऐप से आप अपने आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर को आसानी से बदल सकेंगे। इसके लिए आपको आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी। UIDAI के मुताबिक, आप नए आधार ऐप में दिए गए प्रोसेस को फॉलो करके अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को आप आसानी से बदल सकेंगे। इसके अलावा आधार कार्ड के अड्रेस समेत अन्य अपडेट्स भी आसानी से किया जा सकेगा।

mAadhaar ऐप में मिलने वाले फीचर्स जैसे कि बायोमैट्रिक लॉक, वर्चुअल आधार आईडी जेनरेट करने वाले फीचर्स भी आपको नए आधार ऐप में मिलने वाले हैं। UIDAI इस नए आधार ऐप को लंबे समय से डेवलप कर रहा है। इस नए आधार ऐप में आप एक साथ मल्टीपल प्रोफाइल को जोड़ सकते हैं।

डिजिटल वेरिफिकेशन प्रोसेस होगा आसान

नए ऐप का उद्देश्य आधार होल्डरों के लिए ऑफलाइन डिजिटल वेरिफिकेशन को प्रोत्साहित करना और आधार कार्ड की फोटोकॉपी के इस्तेमाल को हतोत्साहित करना है। इस दौरान यूआईडीएआई के सीईओ भुवनेश कुमार ने कहा कि नया आधार ऐप और इससे जुड़ी टेक्नोलॉजी ऑफलाइन वैरिफिकेशन को बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि ऑफलाइन वैरिफिकेशन, यूजर्स और संस्थाओं दोनों को पहचान सत्यापन के लिए एक सुरक्षित, सुविधाजनक और गोपनीयता की सुविधा देगा।

यह भी पढ़ें – OpenAI CEO सैम ऑल्टमैन ने AI को लेकर कह दी बड़ी बात, कंपनियों को दी ये नई चेतावनी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *