प्लेबैक सिंगिंग छोड़ सियासत करेंगे अरिजीत सिंह? पॉलिटिकल पार्टी करने की आ रही खबरें, पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले शुरू हुई तैयारी


Arijit Singh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@ARIJITSINGH
अरिजीत सिंह

अरिजीत सिंह ने बीती 27 जनवरी को एक पोस्ट किया और सभी को चौंका दिया। उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा की और सोशल मीडिया पर छा गए। इसके बाद उनके ग्लैमर की दुनिया को छोड़ने के कयास लगाए जाने लगे जिसका उन्होंने खंडन किया। बाद में ये खबरें आईं कि वे बतौर सिंगर फिल्मों में काम नहीं करेंगे बल्कि एक कंपोजर और फिल्म मेकर के तौर पर नए काम को शुरू करेंगे। इसी बीच एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि अरिजीत सिंह अब प्लेबैक सिंगिंग छोड़कर सियासी पारी शुरू करने वाले हैं। इतना ही नहीं ये भी दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले वे अपनी एक नई पॉलिटिकल पार्टी भी शुरू कर सकते हैं। 

सियासी पारी शुरू करेंगे अरिजीत सिंह?

एनडीटीवी में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, गायक अरिजीत सिंह एक राजनीतिक दल बनाने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि उनका राजनीतिक दल तुरंत नहीं बनेगा और हो सकता है कि 2026 के बंगाल विधानसभा चुनावों का हिस्सा भी न रहे। बंगाली फिल्म उद्योग के सूत्रों का कहना है कि अरिजीत पहले जमीनी स्तर पर चुनाव लड़ने पर विचार कर सकते हैं। हालांकि उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के बारे में जानकारी गुप्त रखी जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक सिंगर गायक के करीबी सूत्रों ने बताया है कि उन्होंने अपने करियर को राजनीतिक क्षेत्र में मोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर की थी संन्यास की घोषणा

अरिजीत सिंह ने अपने संन्यास को लेकर एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘हैलो। आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। इतने वर्षों तक श्रोताओं के रूप में मुझे इतना प्यार देने के लिए मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं पार्श्व गायक के रूप में कोई नया काम नहीं लूंगा। मैं गायन को अलविदा कह रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा।’

संगीत के दिग्गजों ने दी थी प्रतिक्रिया

अरिजीत सिंह की इस संन्यास की घोषणा के बाद काफी चर्चा रही थी और संगीत की दिनिया के दिग्गजों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। दिग्गज गायक कुमार सानू ने लिखा, ‘यह सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ क्योंकि आपकी आवाज और प्रतिभा लाखों में एक है। मुझे हमेशा से आपकी आवाज पसंद थी और मैं हमेशा से आपको एक आदर्श व्यक्ति मानता आया हूं। मुझे आप पर गर्व है—इतनी कम उम्र में यह घोषणा करने का साहस आपने दिखाया। ईश्वर आपको आशीर्वाद दे और मुझे पता है कि आप एक बड़े वैश्विक सितारे बनेंगे।’ श्रेया घोषाल ने लिखा, ‘यह अरिजीत सिंह के जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है और मैं इस प्रतिभाशाली कलाकार की रचनाओं को सुनने, समझने और अनुभव करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। मैं इसे कभी भी एक युग का अंत नहीं कह सकती। उनके जैसे कलाकार को पारंपरिक तरीकों और माध्यमों से परिभाषित नहीं किया जा सकता और न ही उन्हें किसी सांचे में ढाला जा सकता है। अब समय है और ऊंचाइयों को छूने का, मेरे प्यारे अरिजीत।’

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी द राजा साब, अब अटका प्रभास की सुपरहिट फिल्म का सीक्वल? बिगड़ सकती है करियर की चाल

7 साल पहले ही अक्षय कुमार करने वाले थे OTT डेब्यू, शरीर में आग लगाकर किया था ऐलान, कहां गई वो सीरीज, अब आया बड़ा अपडेट

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *