न रणबीर, न आलिया और न ही राहा कपूर, सुपरस्टार के नए घर में इसके नाम की लगेगी नेमप्लेट, खास है वजह


Ranbir Kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@ALIABHATT
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नया बंगला पूरी तरह तैयार हो गया है और बीते साल सुपरस्टार कपल ने इसमें गृह प्रवेश किया था। मुंबई के पाली हिल्स में स्थित ये बंगला रणबीर कपूर की पुस्तैनी हवेली थी जिसे रीनोवेट कराया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बंगले की नेम प्लेट में न ही रणबीर, न आलिया और न ही राहा कपूर का नाम है। बल्कि रणबीर ने इस नए घर की नेमप्लेट अपने दादा-दादी राज कपूर और कृष्णा कपूर के नाम कराई है। बंगले की नेम प्लेट पर ‘कृष्णा राज’ लिखा गया है। 

2018 में लिया था फैसला

यह बंगला मूल रूप से रणबीर के दादा राज कपूर और उनकी पत्नी कृष्णा कपूर का था, जिनके नाम पर इस संपत्ति का नाम रखा गया था। 2018 में दिवंगत हुईं अपनी दादी को श्रद्धांजलि देते हुए, रणबीर ने नाम को बरकरार रखने का फैसला किया। राज और कृष्णा कपूर के दूसरे बेटे, ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू, बहुत पहले ही इस संपत्ति के मालिक बन गए थे। रणबीर, आलिया और कृष्णा ने कृष्णा राज बंगले में जाने की तैयारी से पहले 2025 में अपने वास्तु अपार्टमेंट में अपनी आखिरी दिवाली मनाई थी। 250 करोड़ रुपये का कृष्णा राज बंगला कई सालों से रीनोवेट होने के इंतजार में था। मूल रूप से लगभग 80 वर्ष पूर्व निर्मित यह संपत्ति 1980 में ऋषि कपूर और नीतू कपूर को विरासत में मिली थी। दंपति ने आधुनिक सुविधाओं को शामिल करते हुए बंगले का पुनर्निर्माण करने की योजना बनाई थी।

लग्जरी सुविधाओं से लैस है बंगला

मुंबई के पाली हिल्स में स्थित ये बंगला लग्जरी सुविधाओं से लैस है और 6 माले का है। इसमें एंटरटेनमेंट के लिए प्राइवेट थियेटर बनाया गया है। साथ ही एक स्काई डेक टैरेस भी है जहां से बाहर का सुंदर नजारा देखने को मिलता है। इनमें से एक फ्लोर नीतू कपूर के लिए है और एक फ्लोर पर रणबीर अपनी पत्नी आलिया और बेटी राहा के साथ रहते हैं। बीते दिनों आलिया ने इसकी तस्वीरें भी शेयर की थीं। अब बॉलीवुड का ये सुपरस्टार कपल इस नए बंगले में रहता है। रणबीर बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं और लगातार हिट फिल्में देते रहते हैं। 

ये भी पढ़ें- बॉर्डर और गदर के बाद बनेगी सनी देओल की इस कल्ट फिल्म का दूसरा पार्ट? डायरेक्टर ने कसी कमर

अल्लू शिरीष और नयनिका का प्री-वेडिंग बैश, दुबई में शैंपेन के साथ शुरू हुआ जश्न, इस अंदाज में दिखे अल्लू अर्जुन

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *