Budget 2026: टूरिज्म सेक्टर के लिए बजट में क्या क्या हुआ ऐलान? यहां मिलेगी पूरी जानकारी


यात्रा के लिए केंद्रीय बजट- India TV Hindi
Image Source : PTI/UNSPLASH
यात्रा के लिए केंद्रीय बजट

बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टूरिज्म सेक्टर को लेकर कई घोषणाएं की हैं। इनमें टूरिस्ट गाइड को स्किल ट्रेनिंग देने, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी की स्थापना से लेकर विदेश यात्रा पर TCS में भारी कटौती कर ट्रैवल कॉस्ट घटाने तक के कई अहम ऐलान किये गए हैं। इस घोषणा में पर्यटन से जुड़े रोज़गार के तरीकों में क्या बदलाव आएगा है और पर्यटन के लिए क्या बेहतरी की जाएगी। चलिए जानते हैं बजट 2026 में टूरिज्म सेक्टर को लेकर कौन-कौन से बड़े ऐलान किए गए हैं।

टूरिज्म सेक्टर बजट 2026 में हुए ये बड़े ऐलान:

  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ हॉस्पिटैलिटी: टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी में प्रोफेशनल शिक्षा और लीडरशिप को मज़बूत करने के लिए एक समर्पित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ हॉस्पिटैलिटी का प्रस्ताव पारित किया गया। यह एकेडमिक्स, इंडस्ट्री और सरकार के बीच एक पुल के रूप में काम करेगा।

  • 10,000 टूरिस्ट गाइड को ट्रेनिंग दी जाएगी: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के सहयोग से 12-हफ़्ते का पायलट प्रोग्राम, ट्रेनिंग कोर्स के ज़रिए 20 मशहूर टूरिस्ट जगहों पर 10,000 टूरिस्ट गाइड को ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे रोज़गार और विज़िटर अनुभव बेहतर होगा।

  • टूरिज्म के लिए डिजिटल नॉलेज ग्रिड: टूरिज्म के लिए सभी महत्वपूर्ण सांस्कृतिक, आध्यात्मिक जगहों को डिजिटल रूप से डॉक्यूमेंट करने के लिए नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड स्थापित किया जाएगा। डिजिटल नॉलेज ग्रिड पर्यटन स्थलों की मैपिंग करेगा जिससे जानकारी और डेस्टिनेशन प्लानिंग तक पहुंच बेहतर होगी।

  • यात्रा खर्च में कटौती: विदेशी टूर पैकेज पर TCS को 20% से घटाकर 2% कर दिया गया है, जिससे यात्रियों और ट्रैवल इंडस्ट्री को तुरंत राहत मिलेगी।

  • नॉर्थ-ईस्ट भारत में बौद्ध सर्किट: नई योजनाएं अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मिज़ोरम, सिक्किम और त्रिपुरा में बौद्ध सर्किट विकसित करेंगी, जिसमें मठों का संरक्षण, तीर्थयात्री केंद्र और कनेक्टिविटी शामिल है।

  • ऐतिहासिक शहर कल्चरल डेस्टिनेशन बनेंगे: धोलावीरा, राखीगढ़ी और सारनाथ जैसे प्राचीन स्थलों को अनुभव-आधारित सांस्कृतिक स्थलों में बदला जाएगा ताकि हेरिटेज टूरिज्म को बढ़ावा मिल सके।

  • हिमाचल, उत्तराखंड, कश्मीर में माउंटेन ट्रेल बनेंगे: भारत में बेहतरीन ट्रेकिंग और हाइकिंग का अनुभव देने के लिए हिमाचल, उत्तराखंड, कश्मीर में माउंटेन ट्रेल बनेंगे। रेल पर्यटन बढ़ने से लोग पहाड़ी जगहों तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

  • मेडिकल टूरिज्म हब: केंद्रीय वित्त मंत्री ने बजट में राज्यों को 5 रीजनल मेडिकल टूरिज्म हब स्थापित करने की घोषणा की है। ये हब इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर कॉम्प्लेक्स के तौर पर काम करेंगे, जिनमें मेडिकल, एजुकेशनल और रिसर्च सुविधाएं होंगी

TOURISM BUDGET DOWNLOAD

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *