जमीन पर बैठीं, विदीप जाधव की पत्नी का हाथ थामा; दर्द में डूबी सुनेत्रा पवार दुख बांटने पहुंचीं सतारा


vidip jadhav family sunetra pawar- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
विदीप जाधव की पत्नी को सांत्वना देते हुए डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार।

महाराष्ट्र की नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री और NCP की नेता सुनेत्रा पवार ने आज सतारा जिले के फलटण में अजित पवार के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) विदीप जाधव के परिवार से मुलाकात की। उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी और 2 छोटे बच्चे हैं। 28 जनवरी को बारामती में हुए विमान हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसमें उनके साथ मौजूद PSO विदीप जाधव की भी जान चली गई थी।

जाधव की पत्नी का हाथ थामकर दी सांत्वना

विदीप जाधव का गांव फलटण के निकट तरडगाव है। आज उनके निवास पर पहुंचकर सुनेत्रा पवार ने शोक जताया और परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस कठिन समय में जाधव की पत्नी का हाथ थामकर उन्हें विश्वास और सहारा दिया। बता दें कि सुनेत्रा पवार ने 31 जनवरी को राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

vidip jadhav sunetra pawar

Image Source : REPORTER INPUT

सुनेत्रा पवार ने विदीप जाधव को श्रद्धांजलि दी।

भावुक पल ने सभी की आंखें कर दीं नम

विदीप जाधव की पत्नी और बच्चों के सिर पर सहानुभूतिपूर्वक हाथ रखते हुए सुनेत्रा पवार ने उन्हें आश्वस्त किया, “मैं हर कठिनाई में आपके साथ हूं।” इस भावपूर्ण क्षण ने वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम कर दीं।अपने आधिकारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए भी, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने जाधव परिवार के दुख को सहानुभूति और संवेदनशीलता के साथ कम करने का प्रयास किया।

vidip jadhav wife and sunetra pawar

Image Source : REPORTER INPUT

विदीप जाधव की पत्नी और सुनेत्रा पवार।

‘कभी एहसास नहीं हुआ कि अजित पवार के बॉडीगार्ड थे विदीप’

विदीप जाधव मुंबई पुलिस के 2009 बैच के कर्मचारी थे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निजी सुरक्षाकर्मी के तौर पर PSO ड्यूटी कर रहे थे। विदीप जाधव अपने इलाके में एक मिलनसार और सरल स्वभाव के इंसान के तौर पर जाने जाते थे। पड़ोसियों के अनुसार, विदीप दिलीप जाधव बेहद सादा और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी पड़ोसी श्रुती वालेकर ने बताया कि 28 जनवरी की सुबह करीब 6:30 बजे उन्होंने विदीप जाधव को घर से निकलते हुए देखा था।

उन्होंने कहा कि पिछले 27 वर्षों से वे उनके पड़ोसी हैं, लेकिन कभी भी यह एहसास नहीं हुआ कि वे डिप्टी सीएम अजित पवार के बॉडीगार्ड हैं। उनके अचानक इस तरह चले जाने पर यकीन करना मुश्किल है।

यह भी पढ़ें-

‘सिर पर पहाड़ जैसे दुख के बावजूद कैसे शुभकामनाएं दें’, सुनेत्रा के डिप्टी सीएम बनने पर बोले रोहित पवार

सुनेत्रा पवार के बारे में कितना जानते हैं आप? मराठा परिवार में हुआ जन्म, ननद से हारीं पहला चुनाव





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *