डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क के दूसरी ओर जाकर पलटी कार, एक की मौत; सामने आया CCTV फुटेज


डिवाइडर पार कर पलटी कार। - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
डिवाइडर पार कर पलटी कार।

भिण्ड: जिले के देहात थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां यादव नगर में रविवार की अलसुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ग्वालियर से भिंड की ओर आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पार कर दूसरी तरफ पलटते हुए आकर गिरी। इसके बाद कार ने कई पार पलटी ली, बाद में उल्टा होकर गिर गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दर्दनाक हादसा देखा जा सकता है। 

एक युवक की हुई मौत

इस दर्दनाक हादसे में कार सवार चंदू प्रजापति नामक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अंकुश नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच कार की पीछे की सीट पर बैठा एक युवक कार से बाहर निकलकर आया और कार में इधर-उधर झांकने लगा। इसी दौरान एक अन्य युवक भी बाहर आया और आगे की सीट पर फंसे युवकों को बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। इसके बाद घायल अंकुश को कार से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार पलटने की पूरी घटना घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ग्वालियर में चार की मौत

बता दें कि ग्वालियर में शुक्रवार सुबह एक ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब आठ बजे महाराजपुरा में ग्वालियर-भिंड राजमार्ग पर बरेठा टोल प्लाजा के पास की है। हादसे के वक्त इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और कार सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। महाराजपुरा थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी चारों लोग भिंड जिले के निवासी थे। (इनपुट- परानिधेश भारद्वाज)

यह भी पढ़ें-

रविदास जयंती के जुलूस में शामिल थे करीब 70 लोग, शख्स ने चढ़ा दी कार, 4 घायल

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों की 4 दिन की पुलिस कस्टडी, खुले फायरिंग से जुड़े अहम राज





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *