‘हम शेर बच्चे, छोटे हैं तो क्या हुआ’, मासूम अनाबी की कविता सुन पिघले CM योगी, बोले- इसका एडमिशन करवाओ; VIDEO में देखें दिल छू लेने वाली बातचीत


मासूम बच्ची से बातचीत...- India TV Hindi
Image Source : X- @CMOFFICEUP
मासूम बच्ची से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ”जनता दर्शन” कार्यक्रम में एक-एक कर फरियादियों से मुलाकात की। इस दौरा अपनी मां के साथ आई एक बच्ची ने मासूम अंदाज में सीएम योगी से कहा, ‘मेरा एडमिशन करा दीजिए।’ इस पर योगी मुस्कराने लगे और उन्होंने पूछा- किस क्लास में एडमिशन चाहिए? बच्ची ने जवाब में कहा- नर्सरी में सर।

CM योगी और नन्ही बच्ची के बीच क्या-क्या बात हुई?

इस बाद सीएम योगी ने उससे पूछा- स्कूल पढ़ने के लिए रोज जाओगी, तो बच्ची ने कहा हां। बच्ची ने सीएम योगी को A,B,C, D और कविता भी सुनाई। कविता के शब्द थे- हम शेर बच्चे, शेर बच्चे, शेर बच्चे हैं। हम छोटे हैं तो क्या हुआ, हम दिल के सच्चे हैं। बच्ची की कविता सुनकर सीएम योगी खुश हुए और उन्होंने वहां खड़े अधिकारी से कहा- बच्ची का एडमिशन कराओ। इसके बाद उन्होंने बच्ची को चॉकलेट भी दिया।

जनता दर्शन में आई इस बच्ची का नाम अनाबी अली है। वह लखनऊ की ही रहने वाली है। जनता दरबार से निकलने के बाद उसने बताया, ”मुझे लोरेटो स्कूल में एडमिशन चाहिए, इसलिए मैं मम्मी के साथ सीएम से मिलने आई हूं। उन्होंने कहा है कि एडमिशन हो जाएगा।”

देखें वीडियो-

दूसरी बच्ची ने CM को किया सैल्यूट

‘जनता दर्शन’ में पहुंची एक अन्य बच्ची ने सीएम योगी को सैल्यूट किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने उसे आशीर्वाद देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने की सीख दी। इस दौरान सीएम योगी ने सभी बच्चों को चॉकलेट दी और कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ाई करो। जनता दर्शन में एक महिला अपने बच्चे के साथ पहुंचीं जिसने मुख्यमंत्री से बच्चे के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर सीएम ने तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आदेश दिया। उन्होंने कहा धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *