अनिल कपूर ने बदला लुक, पहली बार सफेद बालों और मूछों में दिखे एक्टर, बेटी सोनम ने किया रिएक्ट


anil kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ANILSKAPOOR
अनिल कपूर।

अनिल कपूर बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से हैं, जो 69 साल की उम्र में भी बेहद फिट हैं। अभिनेता अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर फैंस के साथ अपने फिटनेस वीडियो भी शेयर करते हैं। 69 साल के अनिल कपूर की फिजीक देखकर ऐसा लगता है मानो उनकी उम्र ठहर सी गई हो। अपनी किलर पर्सनैलिटी के साथ आज भी वह फैंस के दिलों पर राज करते हैं। इस बीच अनिल कपूर ने अपना नया लुक शेयर करके फैंस को हैरान कर दिया है। हाल ही में अनिल कपूर ने अपना नया लुक सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसे देखने के बाद अनिल कपूर के फैंस उनके नए लुक पर रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। 

अनिल कपूर ने बदला लुक

अनिल कपूर ने हाल ही में जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह सफेद बालों और मूछों में नजर आ रहे हैं और पोज दे रहे हैं। ये तस्वीर शेयर करते हुए अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा- ‘कोई नहीं जानता…. आगे क्या होने वाला है।’ उनके इस ग्रे लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है।  कई ने कमेंट करते हुए अनिल कपूर के बदले लुक पर प्रतिक्रिया दी। हालांकि, अनिल कपूर के फैंस इस मामले में थोड़ा बंटे हुए दिखे।

सोनम कपूर ने पापा के ट्रांसफॉर्मेशन पर दी प्रतिक्रिया

अनिल कपूर के ट्रांसफॉर्मेशन पर उनके फैंस ने फायर और हार्ट इमोजी पोस्ट के जरिए उनके नए लुक पर प्रतक्रिया दी। सोनम कपूर ने भी पापा के ट्रांसफॉर्मेंशन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने हार्ट और फायर इमोजी के जरिए उनके नए लुक की तारीफ की। दर्शन कुमार ने भी अनिल कपूर के नए लुक पर रिएक्शन दिया और लिखा- ‘वाह, झक्कास।’ अभिनेता सुधांशु पांडे, रितेश देशमुख और अनुपम खेर ने भी सुपरस्टार के झक्कास लुक की तारीफ की और वैभवी मर्चेंट ने भी कमेंट के जरिए बताया कि उन्हें अभिनेता का ये लुक बेहद पसंद आया।

क्या है अनिल कपूर के नए लुक के पीछे की वजह?

अनिल कपूर के इस लुक को देखने के कुछ यूजर्स का मानना है कि उनका ये नया लुक किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए है। वहीं कुछ ने सवाल किया कि आखिर उन्होंने ये ग्रे लुक क्यों अपनाया है? अनिल कपूर ने किसी प्रोजेक्ट के चलते ये लुक अपनाया है या कोई और वजह है, फिलहाल इसे लेकर कोई अन्य जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, एक बात तो है कि ग्रे लुक में भी अनिल कपूर बेहद हैंडसम लग रहे हैं। फैंस का तो ये भी कहना है कि अनिल कपूर हर लुक में ही झक्कास लगते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ नजर आए थे।

ये भी पढ़ेंः Alif Laila का जिन्न याद है? इस एक्टर ने निभाया था मशहूर किरदार, सालों बाद इस हाल में कर रहा है गुजारा

Dhurandhar 2 Teaser X Review: धुरंधर 2 के टीजर ने दर्शकों की उम्मीदों पर फेरा पानी, देखकर बोले- ‘चूना लगा दिया?’

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *