कौन हैं युमनाम खेमचंद सिंह जो होंगे मणिपुर के सीएम, बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए


Yumnam Khemchand Singh- India TV Hindi
Image Source : X@YKHEMCHANDSINGH
युमनाम खेमचंद सिंह

युमनाम खेमचंद सिंह (Yumnam Khemchand Singh) को भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वे मणिपुर के अगले मुख्यमंत्री होंगे।  युमनाम खेमचंद सिंह बीरेन सिंह कैबिनेट में मंत्री थे और उनके पास नगरपालिका प्रशासन, आवास विकास (MAHUD) विभाग, ग्रामीण विकास और पंचायती राज और शिक्षा विभाग का दायित्व था। 2025 में राष्ट्रपति शासन लगने तक वे इस पद पर बने हुए थे।

सिंगजामेई विधानसभा सीट से विधायक हैं खेमचंद सिंह

युमनाम खेमचंद सिंह की गिनती मणिपुर के कद्दावर नेताओं में होती है। बता दें कि वर्ष 2017 में वेइंफाल वेस्ट जिले की सिंगजामेई (Singjamei) विधानसभा सीट से विधायक चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इस दौरान वे मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे।  2022 में भी मुख्यमंत्री पदकी रेस में उनका नाम प्रमुखता से उछला था, लेकिन तब एन बीरेन सिंह को सफलता मिली थी और वे विधायक दल के नेता चुन लिए गए थे।

RSS के करीबी माने जाते हैं खेमचंद सिंह

युमनाम खेमचंद सिंह को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का करीबी माना जाता है। राजनीति के अलावा उनकी पहचान एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी की भी है। वे ताइक्वांडो के प्लेयर रह चुके हैं। उन्हे ताइक्वांडो के लिए ‘फिफ्थ-डैन ब्लैक बेल्ट’ से नवाजा गया है। भारत के वे पहले राजनेता हैं जिन्हें यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।

हिंसा के दौरान खेमचंद के घर पर भी हुआ था हमला

मई में 2023 मणिपुर हिंसा शुरू होने के बाद, केंद्र सरकार ने खेमचंद सिंह समेत मणिपुर के कैबिनेट मंत्रियों को दिल्ली बुलाया था और उनसे हालात सामान्य करने के लिए विशेष पहल करने को कहा। लेकिन हिंसक भीड़ ने बाद में सिंगजामेई विधानसभा क्षेत्र में यमनाम खेमचंद सिंह के घर पर भी धावा बोल दिया था। अक्तूबर 2023 में खेमचंद के घर के गेट पर ग्रेनेड भी फेंका। इस हमले में सीआरपीएफ के एक जवान और खेमचंद के रिश्तेदार भी घायल हो गए थे। 

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *