
दो विमानों के पंख टकराए
मुंबई: मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया और इंडिगो के विमानों के विंग आपस में टकरा गए। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त दोनों विमान में पैसेंजर्स सवार थे। हालांकि इस घटना में यात्रियों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा में चूक पर सवाल खड़े होने लगे हैं। क्योंकि इससे यात्रियों को नुकसान भी हो सकता था।
