Stock Market Today: भारत-अमेरिका ट्रेड डील से गदगद हुआ बाजार, सेंसेक्स 3657 और निफ्टी 1220 अंक उछले


bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, share market today, stock market, stock market toda- India TV Paisa

Photo:PTI भारत-अमेरिका ट्रेड डील से गदगद हुआ बाजार

Stock Market Today, 3 February 2026: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करने की घोषणा कर दी है। ट्रंप के इस फैसले के बाद आज घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त शुरुआत देखने को मिली। भारत और अमेरिका के बीच नए ट्रेड डील की घोषणा के बाद मंगलवार को बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 3656.74 अंकों (4.48%) की जोरदार उछाल के साथ 85,323.20 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने भी आज 1219.65 अंकों (4.86%) की बंपर तेजी के साथ 26,308.05 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। बताते चलें कि इससे पहले 1 फरवरी को बजट वाले दिन घरेलू शेयर बाजार में विनाशकारी गिरावट देखने को मिली थी।

ये खबर अभी अपडेट हो रही है…

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *