
योगी आदित्यनाथ, सीएम, यूपी
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार ने कानून व्यवस्था को और ज्यादा चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से 21 आईपीस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इस लिस्ट में एडीजी, आईजी और डीआईजी स्तर के कई सीनियर अधिकारी शामिल हैं।
प्रशासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक लखनऊ और अयोध्या जैसे बड़े और अहम नगरों की बड़े बदलाव किए गए हैं। लखनऊ जोन के एडीजी पद पर तैनात सुजीत पाण्डेय (1994 बैच) को अब उन्हें पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं मुख्यालय, लखनऊ में तैनात किया गया है।
वहीं 2001 बैच के आपीएएस अधिकारी प्रवीण कुमार को प्रमोट कर लखनऊ जोन का एडीजी बनाया गया है। वे अब तक अयोध्या रेंज के आईजी पद पर तैनात थे। के.एस. इमैन्युअल (2003 बैच) को आईजी, ईओडब्ल्यू से हटाकर आईजी/जीएसओ (पुलिस महानिदेशक) के पद पर तैनात किया गया है।
वहीं कई जिलों के एससपी और एसपी भी बदले गए हैं। संभल की अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा को अपर पुलिस उपायुक्त,पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद् नगर में तैनात किया गया है। डॉ. कौस्तुभ (2015 बैच) को जौनपुर से हटाकर गोरखपुर का नया एसएसपी बनाया गया है, जबकि यहाँ तैनात राज करन नैय्यर को गाजियाबाद कमिश्नरेट भेजा गया है। अविनाश पाण्डेय (2015 बैच) मेरठ के नए एसएसपी होंगे। यहां तैनात विपिन टाडा को कानपुर कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
