मानवता शर्मसार: गश खाकर तड़प रहा था शख्स, मोबाइल लेकर भागे युवक, देखें मौत का दिल दहलाने वाला वीडियो


दिल दहलाने वाला वीडियो- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
दिल दहलाने वाला वीडियो

दिल्ली के रणहोला इलाके से एक मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सड़क पर गश खाकर एक शख्स तड़प रहा था, लेकिन स्कूटी से जा रहे दो युवकों ने उसकी मदद करने की बजाय उस शख्स की जेब से मोबाइल और पर्स लेकर भाग गए। कुछ देर बाद तड़प रहे उस शख्स की मौत हो गई। शनिवार को हुई इस घटना का सीसीटीवी सामने आया है। इसका वीडियो देख आपका भी दिल पसीज जाएगा।

देखें वीडियो

सुबह चार बजे की घटना

वीडियो में देखा जा सकता है कि, दिल्ली के रनहोला थाना क्षेत्र के विकास नगर इलाके में शनिवार की सुबह 4 बजे के बाद एक शख्स अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिरता है और तड़पने लगता है। फुटेज देखने में ऐसा लग रहा है कि जैसे उसे दिल का दौरा पड़ा हो या मिर्गी का अचानक दौरा पड़ा हो। जब यह बेसुध जमीन पर गिर पड़ा, तभी स्कूटी सवार दो लोग आते हैं। स्कूटी पर पीछे बैठा एक लड़का उतरता है और इसका मोबाइल उठाकर चलता बनता है, ये सोचकर कि वो नशे में होगा।

मदद नहीं मिली तो मर गया शख्स

इतना ही नहीं, लड़का तुरंत फिर से वापस आता है और इसके बाद जमीन पर पड़े शख्स की जेब की तलाशी लेने लगता है और जब उसे जेब शायद कुछ मिला नहीं तो फिर से जाने लगता है। अचानक उसकी नज़र वहीं लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ जाती है और जमीन पर पड़ा वो शख्स तड़पने लगता है। तभी वो मौके से फरार हो जाते हैं लेकिन कई घंटों तक यह शख्स वहां पड़ा रहा और इसकी मौत हो गई।

सुबह करीब 8 बजे के बाद जब इलाके के लोग इक्कठा होना शुरू हुए तो इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई तब जाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तफ्तीश कर रही है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर में कोई असॉल्ट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम से मौत के कारण का पता लग सकेगा। वहीं पुलिस की टीमें स्कूटी सवार युवकों की तलाश कर रही है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *