India-US Trade Deal के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, मार्को रूबियो ने पोस्ट कही बड़ी बात


विदेश मंत्री एस जयशंकर (बाएं) और अमेरिकी समकक्ष मार्को रूबियो(दाएं)- India TV Hindi
Image Source : X@SECRUBIO
विदेश मंत्री एस जयशंकर (बाएं) और अमेरिकी समकक्ष मार्को रूबियो(दाएं)

वाशिंगटनः भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी समकक्ष मार्को रूबियो की पहली मुलाकात हुई है। दोनों नेताओं ने अपने-अपने एक्स एकाउंट पर इस अहम मुलाकात की तस्वीरों को शेयर किया है। बता दें कि अमेरिका ने भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ को मंगलवार को घटाकर 18 फीसदी कर दिया। इसके बाद करीब 6 माह से दोनों देशों के बीच संबंधों में जारी तनाव में कमी आने और रिश्तों में सुधार की उम्मीदें जाग गई हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने जयशंकर से हुई इस मुलाकात को द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बताया है। 

मार्को रूबियो ने किया ये पोस्ट

मार्को रूबियो ने एक्स पर लिखा, “भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान हमने महत्वपूर्ण खनिजों की खोज को लेकर द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा किया और दोनों देशों के बीच नए आर्थिक अवसरों को खोलने के लिए साथ मिलकर काम करने पर बात हुई। हमने संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच हुए व्यापार समझौते की भी सराहना की। हमने दोनों देशों के बीच नए आर्थिक अवसरों को अनलॉक करने के लिए संयुक्त प्रयासों पर जोर दिया।”

जयशंकर ने भी मार्को रूबियो से मुलाकात की पोस्ट की तस्वीर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी मार्को रूबियो से हुई इस मुलाकात की तस्वीर को अपने एक्स एकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ” आज दोपहर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मिलकर बहुत खुशी हुई। एक व्यापक वार्ता हुई, जिसमें हमारी द्विपक्षीय सहयोग एजेंडा, क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की गई। भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर बात हुई, जिनमें व्यापार, ऊर्जा, परमाणु, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज और प्रौद्योगिकी शामिल हैं। हमारे साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न तंत्रों की जल्दी बैठकें कराने पर सहमति बनी।”

 

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *