भारतीय नौसेना को मिल सकते हैं 6 और P8 I विमान, 27000 करोड़ रुपये होगी कीमत, इसकी खूबियां क्या हैं?


Indian navy p8 poseidon plane- India TV Hindi
Image Source : BOEING
नौसेना की बढ़ने जा रही है ताकत।

भारतीय नौसेना दुनिया की सबसे ताकतवर नौसेनाओं में से एक मानी जाती है। नौसेना के पास बड़ी संख्या में पनडुब्बियां, युद्धपोत, फ्रीगेट, एयरक्राफ्ट कैरियर से लेकर कई घातक ड्रोन और लड़ाकू व अन्य विमान मौजूद हैं। अब जल्द ही नौसेना की ताकत में एक और बड़ा इजाफा होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, भारतीय नौसेना को जल्द ही 6 P-8I विमान मिल सकते हैं। आपको बता दें कि भारतीय नौसेना के पास पहले से ही 12 P-8I सर्विलांस एयरक्राफ्ट मौजूद हैं और आने वाले दिनों में इस विमान की संख्या और बढ़ेगी।

27000 करोड़ रुपए होगी कीमत

जानकारी के मुताबिक, भारतीय नौसेना को मिलने वाले 6 नए P-8I विमानों की कीमत 27000 करोड़ रुपए होने का अनुमान है। इस डील के लिए इस समय कैबिनेट कमेटी फॉर सिक्योरिटी क्लियरेंस अभी बाकी है। पिछले दिनों भारतीय नौसेना के चीफ अमेरिका गए थे तो उस दौरान भी इस विमान के मुद्दे पर बहुत ही गंभीरता के साथ चर्चा हुई थी। इस बात की भी संभावना है कि आने वाले समय में MQ9 जैसे ड्रोन भी भारत आ सकते हैं ।

P-8I विमान की खूबियां

P-8I Poseidon विमान का निर्माण अमेरिका स्थित बोइंग कंपनी द्वारा किया जाता है। ये सर्विलांस विमान लंबे समय से भारतीय नौसेना का अभिन्न अंग है। P-8I विमान एक आधुनिक, लंबी दूरी तक उड़ान भरने वाला, मल्टी-मिशन समुद्री गश्ती और पनडुब्बी रोधी विमान है। इस विमान काफी शक्तिशाली मल्टी-मिशन सर्फेस सर्च राडार लगा हुआ है। विमान में कई हथियार भी मौजूद हैं जो दुश्मनों पर भारी पड़ सकते हैं। ये विमान भारतीय नौसेना को समुद्र में दुश्मनों के खिलाफ बड़ी ताकत देते हैं।

  • लंबाई- 129.6 फीट (39.5 मीटर)
  • ऊंचाई सीमा- 41,000 फीट (12,496 मीटर)
  • रेंज– 2,225 किलोमीटर
  • ऊंचाई- 42.1 फीट (12.8 मीटर)
  • अधिकतम गति- 564 मील प्रति घंटा या 850 किलोमीटर प्रति घंटा
  • अधिकतम टेकऑफ भार 189,200 पाउंड (85,820 किलोग्राम)
  • हथियार सामग्री- 129 A-size सोनोबॉय, हारपून, एमके-54, सर्वाइवल किट

ये भी पढ़ें- संसद में चीनी टैंक को लेकर जिस घटना का जिक्र कर रहे थे राहुल गांधी, जानिए एक्चुअल में वहां हुआ क्या था?

5-6 फरवरी को क्या होने वाला है? भारत ने बंगाल की खाड़ी के​ ऊपर NOTAM जारी किया, काफी लंबी है रेंज

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *