crocodile rescued Mumbai, turtle rescued Juhu, शख्स ने घर में पाल रखा था मगरमच्छ और कछुआ, क्राइम ब्रांच की यूनिट 9 ने छापा मारकर पकड़ा


crocodile rescued Mumbai, turtle rescued Juhu, Mumbai crime branch unit 9- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
मुंबई में एक घर से मगरमच्छ और कछुए को रेस्क्यू किया गया।

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुहू में स्थित एक घर से मगरमच्छ और कछुए को बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों को घर में अवैध रूप से पाला जा रहा था। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट 9 ने इसकी जांच की और दोनों को रेस्क्यू किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वन विभाग, मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट-9 और NGO ‘सर्प इंडिया’ की संयुक्त टीम ने मगरमच्छ और कछुए को इस घर से सुरक्षित बचा लिया।

इमरान शेख नाम के शख्स पर दर्ज हुआ केस

संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई 3 फरवरी 2026 को जे.आर. म्हात्रे मार्ग पर स्थित एक घर में की। जांच से पता चला कि ये जीव वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-1 में शामिल हैं, जो उन्हें संरक्षित की श्रेणी में रखता है। कछुए और मगरमच्छ को अवैध तरीके से रखने के लिए 29 साल के इमरान शेख नाम के शख्स पर इस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है और जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह रखने से वन्यजीवों को खतरा होता है और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच की यूनिट 9 क्या है?

मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच की यूनिट 9 मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच का एक विशेष हिस्सा है। यह यूनिट गंभीर अपराधों की जांच करती है, जिनमें ड्रग तस्करी, अवैध हथियारों की सप्लाई, वन्यजीव उल्लंघन और संगठित अपराध शामिल हैं। बांद्रा वेस्ट में स्थित यह यूनिट टिप-ऑफ के आधार पर छापेमारी करती है और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर भी काम करती है। इस यूनिट ने बीते सालों में कई हाई-प्रोफाइल मामलों में काम किया है, और ड्रग तस्करी, संगठित अपराध के मामलों का भंडाफोड़ किया है। फिलहाल यह एजेंसी जुहू में मगरमच्छ और कछुए का रेस्क्यू करने के कारण चर्चा में है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *