टी20 वर्ल्ड कप में मैदान पर उतरते ही इस खिलाड़ी ने की बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, बन गया अब तक का सिर्फ तीसरा प्लेयर


Paul Stirling- India TV Hindi
Image Source : AP
पॉल स्टर्लिंग

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला मेजबान श्रीलंका और आयरलैंड की टीम के बीच में खेला जा रहा है, जिसमें श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 163 रन बनाए हैं। इस मैच में टॉस आयरलैंड टीम के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने जीता था, जिन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। वहीं मैदान पर उतरने के साथ पॉल स्टर्लिंग टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक ऐसे खास क्लब का हिस्सा बन गए जिसमें इससे पहले सिर्फ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के अलावा बांग्लादेश के खिलाड़ी शाकिब अल हसन का नाम शामिल था।

पॉल स्टर्लिंग 9वीं बार टी20 वर्ल्ड कप में मुकाबला खेलने उतरे

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप ये 10वां संस्करण है, जिसमें इससे पहले हुए 9 एडिशन में 2 ऐसे खिलाड़ी थे जो हर बार खेलते हुए नजर आए थे, जिसमें एक नाम टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का शामिल है, जिन्होंने 9 बार टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है, वहीं इसके अलावा दूसरा नाम शाकिब अल हसन का है जो भी 9 टी20 वर्ल्ड कप में कम से कम एक मैच जरूर खेला है। वहीं अब इस लिस्ट में आयरलैंड टीम के कप्तान पॉल स्टर्लिंग का नाम भी जुड़ गया है जिनका ये 9वां टी20 वर्ल्ड कप है जिसमें वह मुकाबला खेलने मैदान पर उतरे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप के एडिशन में सबसे ज्यादा बार हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी

  • रोहित शर्मा (भारत) – 9 बार
  • शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) – 9 बार
  • पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) – 9 बार
  • महमूदुल्लाह (बांग्लादेश) – 8 बार
  • डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 8 बार
  • मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान) – 8 बार

श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस ने खेली अहम पारी

आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंकाई टीम के बल्लेबाजी प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें कुसल मेंडिस ने 43 गेंदों में 56 रनों की अहम पारी खेलते हुए अपनी टीम के स्कोर को 163 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। आयरलैंड की तरफ से गेंदबाजी में ब्रायन मैकार्थी और जॉर्ज डॉकरेल ने 2-2 विकेट हासिल किए।

ये भी पढ़ें

NZ vs AFG: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जीत, पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में किया ये कारनामा

जोस बटलर ने श्रीलंकाई दिग्गज को छोड़ा पीछे, अब निशाने पर रोहित और कोहली का रिकॉर्ड

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *