Mumbai Mahim Causeway main water pipeline bursts during excavation water floods roads । VIDEO: खुदाई के दौरान फटी मुंबई की मुख्य वॉटर पाइपलाइन, कई फीट ऊपर उछले पानी से सड़कों पर आया सैलाब


माहिम कॉजवे पर फटी मुख्य पाइपलाइन- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
माहिम कॉजवे पर फटी मुख्य पाइपलाइन

मुंबई के माहिम कॉजवे इलाके में सोमवार दोपहर को बड़ा हादसा हो गया। खुदाई के काम के दौरान एक मुख्य वॉटर पाइपलाइन अचानक फट गई। पाइप फटने का वेग इतना जोरदार था कि पानी कई फीट ऊपर आसमान की तरफ उफनता हुआ दिखाई दिया, जिससे आस-पास का रास्ता पानी से भर गया।

कैसे हुआ हादसा?

यह घटना सोमवार दोपहर लगभग 1:35 बजे की है। जानकारी के अनुसार, माहिम कॉजवे के पास खुदाई का काम चल रहा था, तभी 900 मिलीमीटर व्यास वाली मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइप फटने के बाद सड़क पर फव्वारे की तरह पानी निकलता देख राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।

सड़क पर भारी जलभराव के कारण माहिम कॉजवे पर वाहनों की आवाजाही लगभग रुक गई, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। बीएमसी के जल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आपात स्थितियों को नियंत्रित करने एवं नुकसान की मरम्मत करने में जुट गई है। अधिकारियों ने बताया कि शीघ्र ही जलापूर्ति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

आग लगने से बुजुर्ग महिला की मौत

एक अन्य खबर में, मुंबई के विले पार्ले (पूर्व) इलाके में सोमवार सुबह एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक हादसे में 63 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल है। घटना विले पार्ले स्थित सुविधा पर्ल इमारत की है। अधिकारियों के मुताबिक, आग इमारत की 13वीं मंजिल पर सुबह लगभग 9:51 बजे लगी। देखते ही देखते धुएं का गुबार और आग की लपटें फैल गईं, जिससे इमारत में रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कम से कम 5 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

ये भी पढ़ें-

क्या ईरान में मंडरा रहा है बड़ा खतरा? ट्रंप के हमले की धमकी के बीच खमेनेई ने पहली बार तोड़ी 37 साल पुरानी परंपरा

ममता बनर्जी की कोशिश नाकाम, SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला; बंगाल में बढ़ी वोटर लिस्ट की डेडलाइन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *