लाख कोशिशों के बाद भी टीआरपी में बैठा YRKKH का भट्टा, कभी ‘अनुपमा’ को देता था टक्कर


yeh rishta kya kehlata hai- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@SAMRIDHIISHUKLAOFFICIAL
ये रिश्ता क्या कहलाता है

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ पिछले दो महीनों से टीआरपी में कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये पॉपुलर शो, जिसे कभी ‘अनुपमा’ का कॉम्पिटिटर माना जाता था। अब अपनी टॉप रेटिंग बनाए रखने के लिए स्ट्रगल कर रहा है। वहीं, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ टीआरपी में शानदार रेटिंग के साथ छाया हुआ है। स्टार प्लस शो ‘ये रिश्ता क्या’ 8 साल के लीप के बाद भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में नाकाम रहा है। नंबर 1 पर स्मृति ईरानी का सीरियल और दूसरे स्थान पर रुपाली गांगुली का शो बना हुआ है, लेकिन अभिरा-अरमान का इमोशनल ड्रामा लोगों को पसंद नहीं आ रहा है और TRP लिस्ट के टॉप 5 से बाहर है।

टीआरपी में निकला ये रिश्ता क्या कहलाता है का दम 

17 साल से टीवी पर प्रसारित हो रहा राजन शाही का ये रोमांटिक पारिवारिक ड्रामा टेलीविजन सीरियल लोगों के बीच हमेशा अपनी शनादार कहानी को लेकर चर्चा में रहता था, लेकिन इस बार गेम पूरा पलट चुका है। जी हां, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ लगातार 2 महीने से टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 से बाहर है। ‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इस शो को टीआरपी में जबरदस्त टक्कर दे रहा है। वहीं, हाल ही में आया एकता कपूर का नया शो नागिन 7 भीइन दिनों अपनी बेहतरीन रेटिंग की वजह से छाया हुआ है।

YRKKH का टीआरपी में क्यों हुआ बुरा हाल

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’, ‘उड़ने की आशा’, ‘लाफ्टर शेफ्स 3’, ‘आरती अंजलि अवस्थी’, ‘तुम से तुम तक’ और ‘गंगा मां की बेटियां’ जैसे शो भी इन दिनों टीआरपी में कुछ खास कमाल नहीं दिख पा रहे हैं, लेकिन चिंता की बात यह नहीं है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के हर एपिसोड से दर्शकों की उम्मीदें जुड़ी होती है, जिस पर मेकर्स खरे नहीं उतर पा रहे हैं। दरअसल, एक सीरियल को हिट उसकी कहानी और स्टार कास्ट बनाती है, लेकिन कहानी में लगातार इमोशनल ड्रामा देख लोग बोर हो गए हैं। इतना ही नहीं मेकर्स हर बार टीआरपी में बने रहने के लिए लीप का सहारा लेते हैं। अगर फिर भी काम न बना तो स्टार कास्ट बदल देते हैं, लेकिन घिसी-पिटी कहानी को बदलने की कोशिश नहीं कर पा रहे हैं। कहानी एक बार फिर तलाक, धोखा और पुनर्मिलन के इर्द-गिर्द घूमते दिखाई देगी। 

ये भी पढे़ं-

2023 की हिट सीरीज, जिसका दूसरा सीजन 2026 में धूम मचाने को तैयार, मर्डर-मिस्ट्री सुलझाते नजर आएंगी मोना सिंह

फ्लॉप डेब्यू के बाद 7 साल का ब्रेक, कमबैक करते ही जीता नेशनल अवॉर्ड, ‘पुष्पा 2’ में शेखावत बन मारी बाजी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *