जब विदेशी सैलानियों पर अचानक मधुमक्खियों ने कर दिया हमला, मच गई अफरा-तफरी, देखें Video


rajasthan bee attack foreign tourists- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
विदेशी पर्यटकों पर मधुमक्खियों का हमला।

राजस्थान के मंडावा जिले में गुरुवार को एक हैरान करने वाली घटना घटी है। अपनी भित्ति चित्रों और ऐतिहासिक हवेलियों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मंडावा में बुधवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भ्रमण पर आए विदेशी सैलानियों के एक समूह पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, ये घटना फतेहपुर रोड स्थित प्रसिद्ध गोयनका हवेली में हुई है।

10 से 15 सैलानियों को मधुमक्खियों ने काटा

जानकारी के अनुसार, विदेशी पर्यटकों का एक दल हवेली का अवलोकन कर रहा था। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और सैलानियों पर टूट पड़ीं। हमले से मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। मधुमक्खियों से बचने के लिए पर्यटक इधर-उधर भागते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 10 से 15 सैलानियों को मधुमक्खियों ने काट लिया। स्थानीय लोगों ने उन्हें सुरक्षित स्थान की ओर भागने की आवाज लगाई, लेकिन बचाव की पर्याप्त जानकारी नहीं होने के कारण कुछ पर्यटक हाथों से मधुमक्खियों को हटाने का प्रयास करते रहे, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

सैलानियों को प्राथमिक उपचार दिया गया

मधुमक्खियों के हमले के बाद घायल सैलानी चिल्लाते हुए आसपास की गलियों की ओर भागे। गुरुवार को इस घटनाक्रम से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें सैलानी घबराकर इधर-उधर भागते दिखाई दे रहे हैं। घटना के तुरंत बाद उनके गाइड ने सभी सैलानियों को एकत्र कर नजदीकी चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार कराया गया।

सैलानियों ने रद्द किया भ्रमण

इस अप्रत्याशित घटना के बाद विदेशी सैलानियों ने मंडावा के अन्य पर्यटन स्थलों का भ्रमण रद्द कर दिया। घटना से कुछ समय के लिए क्षेत्र में हलचल का माहौल बना रहा। स्थानीय प्रशासन और पर्यटन से जुड़े लोगों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है। (रिपोर्ट: अमित शर्मा)

ये भी पढ़ें- Rajasthan Accident: दौसा में डिवाइडर से टकराकर उछली कार, ट्रक से जा टकराई, हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत

मोबाइल चोरी होने के शक में युवक को बाजार में जमकर पीटा, तमाशबीन बने देखते रहे लोग; VIDEO आया सामने





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *