Hug Day 2026: ‘लग जा गले’ जादू की झप्पी के साथ पार्टनर से कहें दिल की बात, भेजें ये खास मैसेज


हग डे 2026- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
हग डे 2026

वैलेंटाइन वीक के छठवें दिन 12 फरवरी को हग डे (Hug Day 2026) मनाया जाता है। इस दिन कीमती गिफ्ट नहीं बल्कि प्यार की एक झप्पी देनी होती है। अपने पार्टनर को खुशी से गले लगाएं, जो उन्हें अपनेपन का अहसास दिलाएगा। आप जिसे भी प्यार करते हैं उसे एक बार कस के गले लगाकर देखें जो सुकून मिलता है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। अपने पार्टनर को गले लगातर अहसास दिलाएं कि वो आपके लिए कितने खास हैं। आप उन्हें ऐसे ही अपने गले से लगाकर रखना चाहते हैं। पार्टनर के दिन खास बनाने के लिए आप दिनभर कुछ स्पेशल मैसेज, बधाई संदेश और शायरियां भेज सकते हैं। जिससे उन्हें बेहद खास महसूस होगा। 

हग डे पर पार्टनर को भेजें ये मैसेज (Hug Day Massage In Hindi)

हम को हमी से चुरा लो दिल में कहीं तुम छुपा लो

हम अकेले न हो जाये दूर तुमसे पास आओ गले से लगा लो 
 Happy Hug Day 2026

बाहों के दरमियां अब दूरी न रहे
सीने से लगा लो तुम अब चाहत अधूरी न रहे!
Happy Hug Day My Love!

एक ही तमन्ना एक ही आरजू 
बांहों की पनाह में तेरे सारी जिन्दगी गुजर जाए!
Happy Hug Day Jaan!

कैसे कहूं कि अपना बना लेा मुझे
बाहों में अपनी समा लो मुझे
बिन तुम्हारे एक पल भी कटता नहीं
आ कर एक बार मुझसे चुरा लो मुझे।
 Happy Hug Day 2026

सिर्फ एक बार गले लगाकर मेरे दिल की धड़कन सुन 
फिर लौटने का इरादा हम तुम पर छोड़ देंगे!
 Happy Hug Day 2026

अपनी बांहों में मुझे बिखर जाने दो
सांसों से अपनी मुझे महक जाने दो
दिल बेचैन है कबसे इस प्यार के लिए 
आज तो सीने में अपने मुझे उतर जाने दो
 Happy Hug Day 2026

मन ही मन करती हूं बातें दिल की 
हर एक बात कह जाती हूं 
एक बार ले लो बाहों में अब तो सजना 
यही हर बात कहते-कहते रूक जाती हूं
 Happy Hug Day 2026

कोई कहे इसे जादू की झप्पी
कोई कहे इसे प्यार मौका खूबसूरत
आ गले लग जा मेरे यार हैप्पी हग डे।

देखा है जबसे तुमको मेरा दिल नहीं है बस में
जी चाहे आज तोड़ दूं दुनिया की सारी रस्मे
तेरा साथ चाहता हूं तेरा हाथ चाहता हूं
बांहों में तेरी रहना मैं दिन रात चाहता हूं।

तेरी मोहब्बत की तलब थी
तो हाथ फैला दिए हमने
वरना हम तो अपनी जिंदगी के लिए भी
दुआ नहीं मांगते!
हैप्पी हग डे डियर!

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *