फ्रांस ने कहां किया था पहला न्यूक्लियर टेस्ट, अब इसके पास कितने परमाणु बम हैं? अन्य देशों का भी डेटा जानें


france first nuclear bomb test- India TV Hindi
Image Source : PEXELS
सांकेतिक फोटो।

परमाणु बम एक ऐसी ताकत जो इस दुनिया को कई बार तबाह करने की ताकत रखते हैं। वर्तमान समय में दुनिया में अनेक देशों के पास 10 हजार से भी ज्यादा परमाणु बम मौजूद हैं। आज 13 फरवरी है और परमाणु बम के लिहाज से ये तारीख काफी अहम है। आपको बता दें कि इसी तारीख फ्रांस ने अपना पहला परमाणु परीक्षण किया था और अमेरिका, सोवियत यूनियन, ब्रिटेन के बाद परमाणु बम की ताकत को हासिल करने वाला चौथा देश बना था। आइए जानते हैं कि फ्रांस ने अपना पहला परमाणु परीक्षण कहां किया और वर्तमान में फ्रांस व अन्य देशों के पास में कितने परमाणु बम मौजूद हैं।

फ्रांस ने कहां, कब और क्यों किया परमाणु परीक्षण?

फ्रांस ने परमाणु बम का परीक्षण अपनी रणनीतिक स्वतंत्रता, राष्ट्रीय प्रतिष्ठा और सुरक्षा की चाहत को ध्यान में रखते हुए किया था। 13 फरवरी 1960 को फ्रांस ने अल्जीरिया के रेगिस्तान में पहले परमाणु बम ‘गेरबोइस ब्लू’ का टेस्ट किया था। दरअसल, 1956 में स्वेज नहर संकट के दौरान फ्रांस को अमेरिका की ओर से समर्थन नहीं मिला। इसके बाद फ्रांस को लगा कि वैश्विक शक्ति के रूप में स्थिति को बनाए रखने और रणनीतिक स्वतंत्रता व सुरक्षा के लिए स्वतंत्र व स्वदेशी परमाणु क्षमता विकसित करना जरूरी है। फ्रांस के प्रसिद्ध नेता चार्ल्स डी गॉल की कोशिशों ने इस मकसद को और मजबूती दी। इसके बाद 1960 में फ्रांस 1960 में परमाणु शक्ति बन गया।

अब फ्रांस के पास कितने परमाणु बम हैं?

अल्जीरिया में पहला परमाणु परीक्षण करने के बाद फ्रांस ने साल 1966 तक इस क्षेत्र में परमाणु परीक्षण को जारी रखा। इसके बाद फ्रांस ने फ्रेंच पोलिनेशिया का रुख और साल 1996 तक कुल 210 परमाणु परीक्षण को अंजाम दिया। फ्रांस ने साल 1968 में अपना खुद का थर्मोन्यूक्लियर वेपन भी विकसित किया। वर्तमान समय में फ्रांस के पास में 290 परमाणु हथियार मौजूद हैं।

किस देश के पास कितने परमाणु बम हैं?













देश परमाणु बम
रूस 5459
अमेरिका 5177
चीन 600
फ्रांस 290
ब्रिटेन 225
भारत 180
पाकिस्तान 170
इजरायल 90
उत्तर कोरिया 50

सोर्स: SIPRI

ये भी पढ़ें- अब्राहम लिंकन ने एक किताब पाने के लिए खेतों में 3 दिन किया था काम, रोचक है ये किस्सा

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *