शाहिद कपूर की पत्नी मीरा को कैसी लगी ओ रोमियो? पोस्ट शेयर कर एक्टिंग पर लुटाया प्यार


Shahid Kapoor And Mira Kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@MIRA.KAPOOR
शाहिद कपूर और मीरा कपूर

शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और लोगों ने उनकी एक्टिंग की भी खूब तारीफ की है। शाहिद की हीरोइन रहीं तृप्ति डिमरी भी अपने रोल के लिए सुर्खियों में हैं। अब शाहिद की एक्टिंग की दीवानगी उनकी पत्नी मीरा कपूर के भी सिर चढ़कर बोल रही है। मीरा ने भी ओ रोमियो देख ली है और अपना रिव्यू भी दिया है। मीरा ने एक दिल छू लेने वाला नोट साझा किया, जिसने प्रशंसकों का ध्यान तुरंत आकर्षित किया। उन्होंने शाहिद को अपना रोमियो कहा और उनके समर्पण की प्रशंसा की। 

क्या बोलीं मीरा राजपूत?

मीरा राजपूत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यारा सा नोट साझा करते हुए टीम को बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘ओ रोमियो की टीम, आप लोगों ने एक अलग ही दुनिया और रोमांच रच दिया है। विशाल भारद्वाज आप कमाल के कलाकार हैं और मैं उन पलों को हमेशा याद रखूंगी जब हम खूब हंसे। आपकी कहानियों को समझना एक रोमांचक खेल खेलने जैसा है, साथ ही इस नई दुनिया का आनंद भी मिलता है। तृप्ति डिमरी का बैकग्राउंड म्यूजिक, मासूमियत के साथ-साथ जोशीला भी है। मैंने लगभग अफशान टाइप कर ही दिया था, लेकिन आप वही बन गईं। एक ऐसी शक्तिशाली महिला, जो अपनी शक्ति का दुरुपयोग नहीं करती।’

लोगों को कैसी लगी ओ रोमियो?

फिल्म की कहानी अब सबके सामने है और एक बार फिर विशाल भारद्वाज अपनी जटिल कहानी के साथ लौट आए हैं। फिल्म को देखकर ज्यादातर लोगों ने निराशा जाहिर की है। इतना ही नहीं फिल्म को लेकर क्रिटिक्स ने भी कोई खास रिव्यू नहीं दिए हैं। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, मुंबई में फिल्माई गई यह गैंगस्टर ड्रामा फिल्म हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित है। ट्रेलर और गाने, जिनमें ‘पान की दुकान’ और ‘आशिकों की कॉलोनी’  ने लोगों में दिलचस्पी जगाई थी। लेकिन अब जैसे ही इसके रिव्यू सामने आ रहे हैं लोग कहानी की वश्लेषण कर रहे हैं। इंडिया टीवी ने भी फिल्म को 2.5 रेटिंग दी है। साथ ही ये भी बताया गया है कि वे कौन सी बातें रहीं जिसने इस फिल्म को कमजोर कर दिया है। फिल्म में शाहिद कपूर की एक्टिंग की भले ही तारीफ हो रही है लेकिन इसकी कुछ ऐसी बातें हैं जो दर्शक पसंद नहीं कर पा रहे हैं।  

ये भी पढ़ें- ओ रोमियो मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर की दमदार परफॉर्मेंस, तृप्ति की मासूमियत जीतेगी दिल, लेकिन कैसा है विशाल भारद्वाज का निर्देशन

Chiranjeevi ने शेयर की जुड़वां पोते-पोती की पहली तस्वीर, राम चरण-उपासना बड़ी बेटी क्लिन संग आए नजर

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *