तिलक वर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बन सकते हैं सिक्सर किंग, विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका


Tilak Varma- India TV Hindi
Image Source : PTI
तिलक वर्मा

क्रिकेट फैंस इस वक्त बेसब्री के साथ 15 फरवरी का इंतजार कर रहे हैं। इसी दिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में एक बार फिर कई रिकॉर्ड टूटेंगे तो वहीं कुछ रिकॉर्ड बनेंगे। इस कड़ी में टीम इंडिया के बल्लेबाज तिलक वर्मा के पास एक पास खास रिकॉर्ड बनाने का होगा। वह टी20 फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। इस मामले में वह भारत के विराट कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं। विराट और रोहित दोनों टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बैट्समैन

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज की बात करें तो वहां विराट कोहली का नाम सबसे आगे है। उन्होंने 11 मैचों में 11 सिक्स लगाए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर युवराज सिंह का नाम है। युवी ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में 8 मैचों में 9 सिक्स लगाए हैं। वहीं अभिषेक शर्मा, रोहित शर्मा और तिलक वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में 7-7 छक्के लगाए हैं। ऐसे में तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा दोनों के पास नंबर 1 बनने का मौका है।

तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा के पास नंबर 1 बनने का मौका

तिलक वर्मा अगर 15 फरवरी को खेले जाने वाले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 5 सिक्स लगाते हैं तो वह भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे और इस मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे। अगर अभिषेक शर्मा इस मैच में खेलते हैं और पांच छक्के लगाते हैं तो वह भी विराट को पीछे छोड़ नंबर 1 बल्लेबाज बन जाएंगे। दोनों प्लेयर्स के पास पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में नंबर 1 भारतीय बल्लेबाज बनने का मौका है। बता दें कि बीमार होने की वजह से अभिषेक नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे।

पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी खेलना चाहेंगे तिलक

तिलक वर्मा ने इस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों मैचों में उन्होंने 25-25 रन बनाए हैं। उन्हें हर मैच में शुरुआत तो मिली है लेकिन इसे वो बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए हैं। अब वह पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में एक मैच विनिंग पारी खेलना चाहेंगे। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 के फाइनल में शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया को ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें

IND vs PAK Head to Head: पाकिस्तान को फिर से पीटने के लिए तैयार है टीम इंडिया, अब तक का रिकॉर्ड है शानदार

T20 World Cup 2026 Schedule: शनिवार को खेले जाएंगे तीन बड़े मुकाबले, अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच भी होगी भिड़ंत

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *