नागपुर को मिलीं 50 नई ई-बसें, PM मोदी ने किया वर्चुअल लोकार्पण; जानें क्या-क्या है इसकी खासियत


नागपुर में 50 नई ई-बस सेवाएं शुरू। - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
नागपुर में 50 नई ई-बस सेवाएं शुरू।

पीएम मोदी ने शनिवार को पीएम-ईबस सेवा योजना के तहत 225 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें से 5 बसें नागपुर के लिए भी शुरू की गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम-ईबस सेवा योजना के तहत वातानुकूलित बसों का वर्चुअल लोकार्पण गुवाहाटी से किया। यह बसें नागपुर के कोराडी और खपरी डिपो से शहर के 11 प्रमुख मार्गों पर चलेंगी। लोकार्पण समारोह के दौरान महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एवं नागपुर के प्रभारी मंत्री चंद्रशेखर बावकुले नागपुर में मौजूद थे। इसके साथ ही नागपुर महानगरपालिका, महाराष्ट्र की पहली महानगरपालिका बन गई, जहां से यह बसें शुरू की गई हैं।

नागपुर को मिलेंगी कुल 150 ई-बसें

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर में 50 ईबसों के संचालन के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के नागपुर में यह पहली खेप पहुंच गई है और इसी तर्ज पर पूरे महाराष्ट्र में पीएम-ईबस सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि नागपुर महानगरपालिका को इस तरीके की 150 बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मौके पर महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, नागपुर की मेयर, डिप्टी मेयर, नागपुर के सभी विधायकों ने भी इस बस में बैठकर सवारी की। 

ई-बस की क्या है खासियत

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि जो बसें आज नागपुर महानगरपालिका को दी गई हैं, ये सभी मात्र 30 मिनट में चार्ज होकर 225 किलोमीटर चलने में सक्षम हैं। साथ ही साथ इसके टिकट की दर भी काफी कम है। इस बस में दिव्यांगों के लिए रैम्प बना हुआ है। दिव्यांग अपनी व्हीलचेयर के साथ सीधे बस में प्रवेश कर सकते हैं। इन बसों में पांच सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। बस में आने- जाने वाले हर यात्री पर CCTV कैमरों की निगरानी रहेगी। इसके अलावा बस में आने वाले यात्रियों की काउंटिंग के लिए मशीन भी लगी है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि टिकटों में होने वाली धांधली इससे रुक जाएगी। 

यह भी पढ़ें-

शरद पवार को अस्पताल से मिली छुट्टी, सुप्रिया सुले ने दी हेल्थ अपडेट; बताया काम पर कब लौटेंगे





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *