वैभव सूर्यवंशी कुछ दिनों के लिए रहेंगे क्रिकेट से दूर! अब हाथ में होगा पेन-पेपर, देंगे 10वीं बोर्ड की परीक्षा


Vaibhav Suyarvanshi- India TV Hindi
Image Source : X@ICC
वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi​ 10th Board Exam: भारत के स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट के मैदान पर बल्ले से अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आते हैं। उन्होंने हाल ही में टीम इंडिया को अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। U19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने मैच विनिंग पारी खेली थी। भारत को अंडर19 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने के बाद वैभव अब कुछ दिनों के लिए क्रिकेट के मैदान से दूर रहने वाले हैं। वैभव सूर्यवंशी असली परीक्षा देने वाले हैं। वह 17 फरवरी से 10वीं बोर्ड की परीक्षा देंगे।

CBSE ने जारी किया वैभव सूर्यवंशी का एडमिट कार्ड

CBSE बोर्ड ने वैभव सूर्यवंशी का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। वह समस्तीपुर जिले के ताजपुर क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल के स्टूडेंट हैं। क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल और इंटरनेशनल दौरों के बीच पढाई के लिए समय निकाल पाना वैभव के लिए इस वक्त सबसे बड़ी चुनौती होगी। इस एग्जाम के लिए वैभव का सेंटर पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में है। उन्हें परीक्षा देने के लिए पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल जाना होगा। इसी 10वीं बोर्ड की परीक्षा की वजह से वैभव अब कुछ दिनों तक क्रिकेट के मैदान से दूर रह सकते हैं।

स्कूल के प्रिंसिपल ने वैभव को लेकर क्या कहा?

पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल नील किशोर सिन्हा ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा कि जिस तरह से हमारे लिए सभी परीक्षार्थी एक समान हैं, उसी तरह वैभव सूर्यवंशी भी हैं, इसलिए वह अन्य परीक्षार्थियों के साथ ही परीक्षा देंगे। प्रिंसिपल ने कहा कि वैभव को किसी प्रकार का वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया जाएगा। वह बाकी स्टूडेंट की तरह परीक्षा देंगे। हालांकि, सुरक्षा की दृष्टिकोण से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीसीटीवी कैमरे को पूरी तरह से जांच परख लिया गया है। परीक्षा केंद्र के अंदर हर क्लास रूम में सीसीटीवी लगाए गए हैं।

U19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव ने बनाए थे 175 रन

क्रिकेट में कम उम्र में पहचान बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी को भविष्य का स्टार बताया जा रहा है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अंडर19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 80 बॉल पर 15 छक्कों की मदद से 175 रन की तूफानी पारी खेली थी। अब देखना यह है कि क्रिकेट की पिच पर धमाकेदार प्रदर्शन करने वाला यह खिलाड़ी पढ़ाई की परीक्षा में भी उसी आत्मविश्वास के साथ उतरता है या नहीं। 10वीं की परीक्षा खत्म होने के बाद वैभव आईपीएल 2026 की तैयारियों में जुट जाएंगे, वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें

15 फरवरी क्रिकेट फैंस के लिए होगा सुपर संडे, एक ही दिन दो देशों में खेला जाएगा IND vs PAK मैच

तिलक वर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बन सकते हैं सिक्सर किंग, विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *