Aadhaar card New Rueles: नए Aadhaar ऐप का बाद UIDAI की बड़ी तैयारी, अब कार्ड में दिखेगी केवल ये जानकारी


aadhaar Card, UIDAI- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH
आधार कार्ड से जुड़े नए नियम

नए Aadhaar ऐप के बाद UIDAI अब आधार कार्ड में बड़े बदलाव करने जा रहा है। सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, आधार कार्ड के मिसयूज को खत्म करने के लिए कार्ड में अब केवल कार्डधारक की फोटो और QR कोड दिखाई देगा। सरकार का यह कदम आधार कार्ड के फोटो कॉपी के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए उठाया जाएगा। पिछले साल से आधार कार्ड में इस बड़े बदलाव को लेकर तैयारी चल रही है।

नया आधार ऐप हुआ लॉन्च

UIDAI ने पिछले दिनों नए आधार ऐप का फुल वर्जन रोल आउट किया है। इस नए ऐप में कार्ड धारकों को कई ऐसी सुविधाएं मिलती हैं, जिनके लिए उन्हें पहले आधार केंद्र के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब कार्ड धारक सीधे नए आधार ऐप से मोबाइल नंबर, अड्रेस आदि अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स एक क्लिक में आधार कार्ड की बायोमैट्रिक को भी लॉक और अनलॉक कर सकते हैं।

पिछले दिनों UIDAI के CEO भुवनेश कुमार ने एक ऑनलाइन कांफ्रेंस के दौरान कंफर्म किया था कि आधार कार्ड से जुड़े नए नियम पर काम किया जा रहा है, ताकि आधार कार्ड की कॉपी के जरिए इसका मिसयूज रोका जा सके। आधार कार्ड आज हर भारतीय के लिए जरूरी दस्तावेज बन गया है। बैंक अकाउंट ओपन करने से लेकर सिम कार्ड खरीदने के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। इसके अलावा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है।

आधार कार्ड में हो सकता है बदलाव

आधार कार्ड धारक इन सुविधाओं के लिए अपने कार्ड की फोटोकॉपी सबमिट करते हैं। फोटोकॉपी में आधार कार्ड का नंबर, नाम, पता, जन्मतिथि आदि सभी डिटेल मौजूद रहती है। इसका मिसयूज आसानी से किया जा सकता है। इसे रोकने के लिए अब आधार कार्ड में केवल कार्ड धारक की फोटो और QR कोड ही दिए जाने पर विचार किया जा रहा है। ऐसे में आधार कार्ड का मिसयूज रोका जा सकेगा। आधार कार्ड एक फोटो पहचान पत्र की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा।

बैंक, सिम कार्ड या फिर किसी भी सरकारी योजनाओं के लिए आधार कार्ड पर मौजूद QR कोड को स्कैन करके कार्ड धारक को वेरिफाई किया जा सकेगा। ऐसे में लोगों के आधार कार्ड की जानकारी गोपनीय रहेगी और इसका दुरुपयोग नहीं किया जा सकेगा। आधार कार्ड का यह नियम पिछले साल दिसंबर में ही लागू किए जाने की खबरें सामने आ रही थी। हालांकि, अभी ये नियम लागू नहीं हुआ है। नए आधार ऐप में भी आपको लॉग-इन करने के बाद कार्ड धारक की फोटो के साथ QR कोड दिखाई देता है। अन्य जानकारी को छिपाकर रखा गया है। बिना ऐप में लॉग-इन किए कार्ड धारक की जानकारी रिवील नहीं होती है।

यह भी पढ़ें –  iPhone 18 Pro के बारे में सामने आई नई डिटेल, बिना नेटवर्क के भी मिलेगी 5G कनेक्टिविटी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *