
असंतुलित हुआ CM मोहन यादव का हेलीकॉप्टर।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को खंडवा जिले के दौरे पर पहुंचे। यहां पंधाना में राज्य स्तरीय लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उड़ान भरने लगा, वहां मौजूद लोगों की सांसें कुछ पलों के लिए थम गईं। दरअसल, हेलीकॉप्टर हवा में उठने के बाद कुछ सेकंड तक आगे बढ़ने के बजाय पीछे की ओर जाता हुआ नजर आया। इससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी और चिंता का माहौल बन गया। सीएम के हेलीकॉप्टर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।
खबर अपडेट की जा रही है…
