IND vs PAK: टीम इंडिया ने प्लेइंग 11 में किया बड़ा बदलाव, अभिषेक के साथ इस मैच विनर गेंदबाज को मिला मौका


Indian Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AP
भारतीय क्रिकेट टीम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला जिसको लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, वह भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप-ए में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। वहीं टीम इंडिया ने इस मैच के लिए हालात को ध्यान में रखते हुए प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव भी किए हैं। अभिषेक शर्मा जो नामीबिया के खिलाफ हुए पिछले मुकाबले में पेट में संक्रमण होने की वजह से बाहर बैठे थे, वह पूरी तरह से फिट होकर इस मुकाबले में वापसी कर रहे हैं। वहीं इसके अलावा प्रेमदासा की पिच को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया ने अतिरिक्त स्पिन गेंदबाज को भी शामिल करने का फैसला लिया है।

कुलदीप यादव को अर्शदीप सिंह की जगह पर मिला मौका

भारतीय टीम की पाकिस्तान के खिलाफ मैच में प्लेइंग 11 को लेकर बात की जाए को उसमें 2 बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इसमें अभिषेक शर्मा की वापसी के साथ संजू सैमसन जहां बाहर हो गए हैं, तो वहीं कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में स्पिन के लिए मददगार पिच को ध्यान में रखते हुए कुलदीप यादव को भी शामिल करने का फैसला लिया गया है, जो अर्शदीप सिंह की जगह पर खेल रहे हैं। टीम इंडिया के लिए ये मुकाबला काफी अहम है, जिसमें वह इस मैच को जीतने के साथ सुपर-8 के लिए भी अपनी जगह को पक्का कर लेंगे।

भारतीय टीम की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

टीम इंडिया का है पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में शानदार रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक काफी शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है, जिसमें टीम इंडिया ने 8 बार पाकिस्तान का सामना किया है, जिसमें से 7 बार जीत हासिल करने में कामयाब रही है। वहीं टीम इंडिया ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में साल 2012 में जब टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था उसमें पाकिस्तान का सामना इस मैदान पर किया था, जिसमें वह मुकाबले को 8 विकेट से एकतरफा अपने नाम करने में कामयाब रहे थे।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK: क्या भारत बनाम पाकिस्तान में है रिजर्व डे, ये है ICC का नियम

IND vs PAK: पाकिस्तानी खिलाड़ी का उड़ा डंडा तो टीम इंडिया की कप्तान ने मनाया ऐसा जश्न, VIDEO हो गया वायरल

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *