IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा तो खुशी से उछले बॉलीवुड सितारे, अनुपम खेर से आयुष्मान तक ने दी बधाई


Anupam Kher- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@ANUPAMKHER
अनुपम खेर

टी-20 विश्वकप में रविवार को हुए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंद दिया। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 20 ओवर में 175 रन बनाए। जीत के लिए 176 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान 114 रनों पर ही ऑल आउट हो गई और 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान की भारत के खिलाफ विश्वकप में ये लगातार 11वीं हार है जो शर्मनाक रही है। वहीं भारत के मैच जीतते ही पूरे देशवासी खुशी से उछल पड़े। वहीं बॉलीवुड सितारे भी इस खुशी के मौके पर पीछे नहीं रहे। अनुपम खेर से लेकर आयुष्मान खुराना तक ने भारत की जीत का जश्न मनाया और लोगों को बधाई भी दी है। 

क्या बोले फिल्मी सितारे?

मैच जीतने के बाद अजय देवगन ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने भारतीय टीम की तारीफ करते हुए लिखा, ‘ये टीम कोई भी मुकाबला ऐसे जीतती है जैसे कोई आसान काम हो। क्या खेले हो। बधाई।’ अजय के साथ दूसरे फिल्मी सितारों ने भी भारत की जीत पर बधाई दी है। अनुपम खेर ने लिखा, ‘हर हर महादेव! जयभोलेनाथ।’ अनुपम खेर ने मैच की एक तस्वीर भी शेयर की है जो आखिर की है जब पाकिस्तान हार चुका था और औपचारिकताएं बाकी थीं। बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने भी भारत की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए पोस्ट शेयर किया है। जिसमें रितेश लिखते हैं, ‘जय जय जय हे।’ आयुष्मान खुराना ने लिखा, ‘सलमान अली भागा! बुमराह।’ इसके साथ ही कुणाल कोहली ने भी लिखा है, ‘ये भारत-पाकिस्तान के इतिहास का सबसे बोरिंग मुकाबला रहा। ये बिल्कुल एकतरफा था और पाकिस्तान इस पूरे मुकाबले में कभी भी लीड में नहीं दिखी।’

कैसा रहा मुकाबले हाल?

भारत और पाकिस्तान अपनी क्रिकेट राइवलेरी को लेकर जाने जाते हैं। लेकिन बीते कुछ साल से पाकिस्तान को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। भारत का क्रिकेट की दुनिया में एकतरफा राज है। आज टी-20 विश्वकप में पहली बार भारत-पाकिस्तान आमने सामने थी। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया। वहीं बैटिंग करने उतरी भारत ने भले ही 1 रन पर ही पहला विकेट अभिषेक शर्मा के रूप में गंवा दिया था, लेकिन फिर जोरदार वापसी की। भारत ने बल्लेबाजी करते हुए 175 रनों का लक्ष्य दिया। जिसमें ईशान किशन ने शानदार 77 रनों की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने भी 32 रन बनाए। लेकिन जवाब में 176 रन बनाने उतरी पाकिस्तान का पहले ओवर में ही गेम ओवर होने लगा। पाकिस्तान का पहला विकेट की जीरो रन पर गिरा और इसके बाद दूसरा 6 रन पर। पाकिस्तान का 10 ओवर में ही बुरा हाल हो गया था और महज 18 ओवर में ही ऑलआउट हो गई। जबकि पाकिस्तान महज 114 रनों का लक्ष्य ही हासिल कर सकी। भारत ने ये मुकाबला 61 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया है। 

ये भी पढ़ें- तलाक के बाद सबसे प्यारे इंसान के साथ माही विज ने मनाया वैलेनटाइन डे, तस्वीरें शेयर कीं तो लोग बोले क्यूट

चिरंजीवी बने अल्लू सिरीश-नयनिका रेड्डी की शादी के पहले मेहमान, जानें क्या है वजह

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *