
तेज प्रताप यादव
पटना: आज पूरे देश में महाशिवरात्रि की धूम है, वहीं दूसरी ओर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में आज रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने भारतीय टीम की जीत का हुंकार भरा।
शिवभक्ति के साथ खेल का उत्साह
पटना में महाशिवरात्रि के अवसर पर तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बात करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “आज महादेव का दिन है, भोलेनाथ से सभी को ऊर्जा मिलती है और उनका आशीर्वाद ही हम सबको शक्ति देता है।” वहीं, कोलंबो में होने वाले मैच पर जब उनसे सवाल पूछा गया, तो तेज प्रताप ने कहा, “हां तो भारत जीतेगा।”
खबर अपडेट हो रही है…
