IND vs PAK मैच में हो बारिश, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दिया चौंकाने वाला बयान


IND vs PAK- India TV Hindi
Image Source : AFP
भारत बनाम पाकिस्तान

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच T20 वर्ल्ड कप का बहुप्रतीक्षित मुकाबला शुरू होने से पहले ही चर्चा में है। इस बीच पाकिस्तान के एक पूर्व क्रिकेटर का एक अजीबोगरीब बयान बयान आया है। दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने इस हाई-वोल्टेज मैच में बारिश होने की दुआ की है। पाकिस्तान के टीवी चैनल पर बातचीत के दौरान बासित अली ने कहा कि उनकी तो दुआ है कि मैच में बारिश हो। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह पूरा मैच देखना नहीं चाहते? तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह बारिश चाहते हैं। उनके इस बयान ने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है, क्योंकि भारत-पाक मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैचों में से एक माना जाता है।

बारिश कर सकती है खेल खराब

मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान बारिश की काफी संभावना है। श्रीलंका के मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का क्षेत्र बन सकता है, जिसके कारण मैच के दौरान लगातार बारिश हो सकती है। वहीं, एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह और दोपहर में 70-80 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। हालांकि, शाम और रात में बारिश थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन रुक-रुक कर फुहारें खेल में बाधा डाल सकती हैं।

यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है, जहां पूरा मैदान बारिश होने पर कवर से ढका जा सकता है। बारिश रुकने के 20 मिनट के भीतर खेल दोबारा शुरू किया जा सकता है। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होना तय है।

सूर्याकुमार ने दिया बड़ा संकेत

IND vs PAK मैच से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी बड़ा संकेत दिया। उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से हाथ मिलाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि अब इसके लिए 24 घंटे इंतजार कीजिए। इस पर इतना ध्यान क्यों देना?  गौरतलब है कि पिछले साल पहलगाम हमले के बाद 2025 एशिया कप के दौरान भारतीय टीम ने पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज किया था। सूर्यकुमार ने कहा कि टीम की शुरुआत भले ही अच्छी नहीं रही, लेकिन T20 क्रिकेट की खूबसूरती यही है कि एक-दो बल्लेबाज जिम्मेदारी लेकर मैच का रुख बदल सकते हैं। अब सबकी नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले और मौसम पर टिकी हैं। क्या बारिश बासित अली की दुआ कबूल करेगी या फैंस को पूरा रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें

IND vs PAK: टीम इंडिया की उस्मान तारिक के खिलाफ खास तैयारी का VIDEO आया सामने, कप्तान सूर्या ने भी कर दिया साफ

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन? सामने आई कोलंबो की वेदर रिपोर्ट

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *