IND vs PAK LIVE Score: भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, कोलंबो में कैसा है मौसम


IND vs PAK Live Score- India TV Hindi
Image Source : PTI
भारत बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 में आज मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं, वहीं पाकिस्तान की कप्तानी सलमान अली आगा के हाथ में है। टी20 विश्व कप में अब तक दोनों टीमें दो दो मैच जीत चुके हैं। यानी उनके पास चार अंक हैं। आज का मैच जीतने वाली टीम के छह अंक हो जाएंगे और टीम सुपर 8 में पहुंच जाएगी। इस मैच का लाइव स्कोर देखने और ​बॉल टू बॉल हिंदी कमेंट्री पढ़ने के लिए नीचे जाएं। 

शाम को सात बजे शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मैच

टी20 विश्व कप 2026 का आज सबसे बड़ा मैच है। भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम शाम सात बजे मैच के लिए मैदान पर पहुंच जाएंगी। इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े छह बजे टॉस होगा। तभी पता चलेगा कि टीम इंडिया किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरेगी। उसके बाद मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें ने अपनी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। ऐसे में मुकाबला कड़ाकेदार होगा, इसकी पूरी संभावना है। 

कोलंबो में हल्की बारिश की आशंंका

इस बीच कोलंबो में आज बारिश की आशंका जताई गई है। शाम सात बजे के बाद यानी जब मैच शुरू हो जाएग, तब करीब आठ से दस प्रतिशत बारिश की आशंका है। लेकिन बहुत ज्यादा बारिश नहीं होगी। हो सकता है कि बीच में कुछ देर के लिए खलल पड़े, लेकिन ज्यादा देर तक बारिश होने की बात सामने नहीं आई है। 

भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर बहुत भारी

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक टी20 विश्व कप में कुल मिलाकर 8 मुकाबले खेले गए है। इसमें से सात मैच भारतीय टीम ने अपने नाम किए हैं और केवल एक ही मैच पाकिस्तानी टीम जीत पाई है। ऐसे में टीम इंडिया का पलड़ा निश्चित तौर पर भारी रहेगा। पाकिस्तानी टीम जब भी भारत के सामने उतरती है तो प्रेशर में रहती है। आज देखना होगा कि दोनों टीमें किस रणनीति के साथ मैदान में उतरती हैं। 

टीम इंडिया का स्क्वाड: ईशान किशन (विकेट कीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर

पाकिस्तान का स्क्वॉड: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे। 

 

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *