यूपी: गाजियाबाद में युवकों के समूह ने हथौड़ों से तोड़ डाली मजार, VIDEO भी बनाया, वायरल होने के बाद FIR दर्ज


Ghaziabad- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
गाजियाबाद में युवकों के समूह ने हथौड़े से एक मजार को तोड़ा

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मजार तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ युवकों ने हथौड़े से मजार को तोड़ा और फिर मौके से उसका मलबा भी साफ करवा दिया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गई है।

क्या है पूरा मामला? 

सोशल मीडिया पर गाजियाबाद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें हिंदू संगठन से जुड़े कुछ युवक, हथौड़ों से मजार को तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक युवक कह रहा है कि यह मजार अवैध है और हिंदू बहुल क्षेत्र में बनाई गई है, इसलिए इसे हटाया जा रहा है।

वायरल वीडियो घंटाघर कोतवाली थाना क्षेत्र के बिहारी नगर इलाके का बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

किसके खिलाफ हुई एफआईआर?

मजार तोड़ने वाले मामले में आदर्श दुबे और एक अज्ञात के खिलाफ FIR हो गई है। BNS धारा 298 और BNS धारा 324/4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। चौकी प्रभारी अंकित राठौर द्वारा वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर FIR कराई गई है। (रिपोर्ट: जुबैर अख्तर)

कॉपी अपडेट हो रही है..





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *