जम्मू-कश्मीर: किशोर सुधार गृह से फरार हुए 2 पाकिस्तानी नागरिकों को पुलिस ने दबोचा, पुलिसकर्मियों पर किया था हमला


 jammu Kashmir- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
किशोर सुधार गृह से पाक नागरिकों के भागते हुए तस्वीर

आरएसपुरा: जम्मू कश्मीर के आरएसपुरा स्थित किशोर सुधार गृह से फरार हुए 2 पाकिस्तानी नागरिकों को फिर से पकड़ लिया गया है। पुलिस ने इन दोनों को पंजाब के लुधियाना से दबोचा है। हालांकि अधिकारियों ने बताया है कि अभी एक स्थानीय गैंगेस्टर अभी भी फरार है।

सोमवार को क्या हुआ था?

सोमवार को ये खबर सामने आई थी कि जम्मू के आरएसपुरा किशोर गृह से 2 पाकिस्तानी नागरिक और एक स्थानीय व्यक्ति फरार हो गया था। इसके बाद जम्मू और अन्य जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था। इनमें से 2 पाकिस्तानी नागरिक तो पकड़ लिए गए हैं लेकिन एक स्थानीय व्यक्ति अभी भी फरार है, जोकि एक गैंगेस्टर है।

सोमवार को जब ये तीनों लोग फरार हुए थे तो उसका सीसीटीवी भी सामने आया था। इसमें देखा गया था कि भागने वालों ने ड्यूटी पर तैनात 2 पुलिसकर्मियों पर हमला कर उन्हें घायल किया था और फिर मौके से फरार हो गए थे। घायल पुलिसकर्मियों की पहचान विनय कुमार (एसपीओ) और हेड कांस्टेबल परवीन कुमार के रूप में हुई थी। 

फरार होने वाले 2 पाक नागरिक और एक स्थानीय नागरिक कौन था?

  1. अहसान अनवर, पुत्र-मोहम्मद अनवर, निवासी ननकाना साहिब, पंजाब, पाकिस्तान
  2. मोहम्मद सनाउल्लाह, पुत्र- मोहम्मद जफ्फर, निवासी बस्ती जवेवाला, तहसील दीनपुर, जिला मुजफ्फरबाद, पंजाब, पाकिस्तान
  3. स्थानीय व्यक्ति करणजीत सिंह उर्फ ​​गुग्गा, पुत्र-अर्जुन सिंह, निवासी डबलेहर, आरएसपुरा 

जैसे ही इन तीनों के फरार होने की खबर सामने आई, वैसे ही जम्मू कश्मीर में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में आसपास के जिलों में हाई अलर्ट कर दिया गया। इसके बाद जगह-जगह पुलिस ने नाकेबंदी की और सर्च ऑपरेशन चलाया। फरार लोगों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीमें बनाई गईं और आखिरकार पंजाब में जम्मू कश्मीर पुलिस को सफलता मिली और पुलिस ने 2 पाक नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया। अब केवल एक स्थानीय नागरिक फरार है, जिसको पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। (रिपोर्ट- राही कपूर) 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *