IND vs PAK: दिग्गज गेंदबाज ने पाकिस्तान के जमकर लिए मजे, कहा- 20 रन और होते तो फॉलो-ऑन देना पड़ता


IND vs PAK- India TV Hindi
Image Source : AFP
भारत बनाम पाकिस्तान

IND vs PAK: कोलंबो में खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने सिर्फ पाकिस्तान को हराया नहीं, बल्कि हर विभाग में पूरी तरह मात दी। स्पिन के अनुकूल पिच पर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाए और फिर गेंदबाजों के दम पर पाकिस्तान को बहुत बुरी तरह हरा दिया। पाकिस्तान की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 18 ओवर में महज 114 रनों पर ढेर हो गई। इस तरह टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी।

पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने किया निराश

आर प्रेमदासा में खेले गए इस मुकाबले में पिच धीमी थी और गेंद पड़कर घूम रही थी। ऐसे में 174 रन का लक्ष्य कागज पर भले बड़ा न लगे, लेकिन कोलंबो की कंडीशन को देखते हुए यह मजबूत स्कोर था। पाकिस्तान की टीम कभी भी लक्ष्य की ओर बढ़ती नजर नहीं आई। पावरप्ले के भीतर ही चार विकेट गिर गए और इसके बाद टीम दबाव में बिखरती चली गई।

भारतीय स्पिनरों ने पिच का शानदार इस्तेमाल किया। अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, कुलदीप यादव और तिलक वर्मा 1-1 विकेट चटकाने में सफल रहे। पाकिस्तान की पारी के दौरान गेंद रुककर आ रही थी, टर्न मिल रहा था और बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल होता जा रहा था। नतीजा यह हुआ कि पाकिस्तान 18 ओवर में सिर्फ 114 रन पर ऑलआउट हो गया। पाकिस्तान के इस तरह घुटने टेकने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने जमकर मजे लिए।

पाकिस्तान को फॉलो-ऑन देना पड़ता

रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर मजाकिया अंदाज में कहा कि इस पिच पर 174 रन बनाना ऐसा था कि अगर 20 रन और बन जाते तो पाकिस्तान को फॉलो-ऑन देना पड़ता। उन्होंने भले ही यह बात मजाक में कही, लेकिन मैच की असल तस्वीर बयां कर दिया। पाकिस्तान की टीम पूरे टूर्नामेंट में कोलंबो में रह रही है, फिर भी वह हालात को भारत जितना नहीं समझ पाई। अब ग्रुप ए में पाकिस्तान तीसरे स्थान पर है और 18 फरवरी को उसे नामीबिया के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, वरना टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा है।

यह भी पढ़ें:

‘गुस्सा छोड़ दो भाई’- सूर्यकुमार यादव ने कुलदीप के लिए रील बनाकर भेजा मैसेज, VIDEO हो गया वायरल

पथुम निसंका का टी20 वर्ल्ड कप में तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सुपर-8 में मारी धमाकेदार एंट्री

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *