सुपरस्टार के मुंह से गुम हुआ स्वाद, नहीं आती थी किसी तरह की खुशबू, बयां किया ‘खामोश बीमारी’ का भयानक हाल


mammootty- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@MAMMOOTTY
ममूटी।

74 साल के ममूटी अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अपने करियर में उन्होंने कई शानदार फिल्में दी हैं और मलयालम सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है। लेकिन, क्या आप जानते हैं अभिनेता को अपनी कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के चलते 2025 में ब्रेक लेना पड़ गया था। खुद ममूटी ने इसके बारे में खुलासा किया है। सुपरस्टार ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी उस स्वास्थ्य समस्या के बारे में खुलासा किया, जिसके चलते उन्होंने 2025 में एक्टिंग से ब्रेक लिया था। सुपरस्टार ने बताया कि उनकी संघने और स्वाद लेने की क्षमता अस्थाई रूप से खत्म हो गई थी, जिसके चलते उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था।

सेंसरी लॉस पर क्या बोले ममूटी?

मलयालम सुपरस्टार ममूटी ने अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान द क्यू स्टूडियो द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में बताया कि इस एक्सपीरियंस ने सेंसरी एबिलिटीज को लेकर उनके दृष्टिकोण को कैसे बदल दिया। उन्होंने अपनी सेंसरी लॉस की समस्या के बारे में बात करते हुए कहा- ‘देखने और सुनने की क्षमता इंसान की जिंदगी में बहुत ही महत्वपूर्ण पहलू हैं। कई बार कुछ लोग सांस लेते समय भी कुछ सूंघ नहीं पाते। मैं लंबे समय तक इस समस्या से जूझ चुका हूं। मेरी सूंघने और स्वाद की क्षमता चली गई थी। हालांकि, अब धीरे-धीरे मेरी यह क्षमता वापस आ रही है। लेकिन, इन सेंसरी क्षमताओं का महत्व तभी समझ आता है जब हम इन्हें खो देते हैं।’

सुनने की क्षमता ईश्वर का दिया वरदान है- ममूटी

उन्होंने आगे कहा-  “जब हम किसी से वॉल्यूम कम करने या धीरे बोलने के लिए कहते हैं, तो ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारी सुनने की क्षमता अच्छी है। जिन लोगों को सुनने में समस्या है, वे कभी ऐसी बातें नहीं कहेंगे। कुछ लोगों को तो यह एहसास भी नहीं होता कि किसी गाने को पसंद या नापसंद करने का विशेषाधिकार उनके पास है, जबकि कुछ लोग बस ये चाहते हैं कि वह अपनी जिंदगी में कुछ तो सुन सकें।  सुनने की क्षमता ईश्वर का दिया हुआ वरदान है।”

2025 में ले लिया था ब्रेक

बता दें, अभिनेता ने अपनी इस परेशानी के चलते कुछ समय के लिए काम से दूरी भी बना ली थी। साल 2025 में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अभिनेता ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते काम से ब्रेक लिया है। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो ममूटी, महेश नारायणन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पैट्रियट’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में लगभग एक दशक बाद वह मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल के साथ नजर आएंगे। फिल्म 23 अप्रैल, 2026 को रिलीज होगी। पैट्रियट के अलावा, ममूटी कई अन्य प्रोजेक्ट्स में भी व्यस्त हैं।

ये भी पढ़ेंः फिर एक नई सोच में डूबे अमिताभ बच्चन, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, किसके इरादों पर उठाए सवाल?

‘आपने हमेशा हमें संभाला’, ससुर के निधन से टूटीं कियारा आडवाणी, शेयर की हंसती-खिलखिलाती फैमिली फोटो

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *