शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर इंदौर में भिड़े BJP-कांग्रेस के कार्यकर्ता, दोनों तरफ से किया पथराव; कई घायल


शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुआ पथराव। - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुआ पथराव।

इंदौर: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में शर्टलेस प्रदर्शन किया था। इस घटना के बाद अब इंदौर में भाजयुमो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त झड़प हुई है। दरअसल, दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शर्टलेस प्रदर्शन के विरोध में भाजयुमो के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय को घेरने पहुंचे थे। भाजयुमो के कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे, तभी कांग्रेस कार्यकर्ता भी सामने आ गए। दोनों के बीच पुलिस ने बेरिकेडिंग लगा रखी थी, लेकिन कुछ देर बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई। दोनों तरफ से पत्थर चलने लगे, जिसमें भाजयुमो और कांग्रेस दोनों पार्टी के कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

शर्टलेस प्रदर्शन का विरोध कर रहे थे भाजयुमो कार्यकर्ता

जानकारी के मुताबिक इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय (गांधी भवन) का घेराव किया। भाजयुमो के कार्यकर्ता, शुक्रवार को दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न प्रदर्शन का विरोध कर रहे थे। इसी क्रम में उन्होंने कांग्रेस कार्यालय घेराव शुरू किया था। हालांकि देखते ही देखते दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। इसके बाद किसी तरह से पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर स्थिति नियंत्रित की। इसके बाद बावजूद दोनों तरफ से कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और पत्थरबाजी करने लगे। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी कार्यालय पर इकट्ठे हो गए, जिससे टकराव की स्थिति बनी।

दोनों तरफ से हुई पत्थरबाजी में कई घायल

वहीं दोनों तरफ से हुई पत्थरबाजी की घटना में कई कार्यकर्ता घायल बताए जा रहे हैं। दोनों पक्षों के बीज काफी देर तक पथराव हुआ, जिससे प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता घायल हुए। फिलहाल घायल कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए शर्टलेस प्रदर्शन को भाजयुमो ने देश की छवि धूमिल करने का प्रयास बताया। भाजयुमो नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने कहा कि जब विश्व भारत की एआई क्षमता की सराहना कर रहा है, तब राहुल गांधी के इशारे पर ऐसा प्रदर्शन दुर्भाग्यपूर्ण और राष्ट्र की गरिमा के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें-

कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का विरोध प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *