IND vs SA: थम गया टीम इंडिया की जीत का सिलसिला, सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से मिली शर्मनाक हार


Team India- India TV Hindi
Image Source : AP/PTI
टीम इंडिया

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का मैच खेला गया। इस मैच में भारत को 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। यह इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की पहली हार थी। इसके साथ ही टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप में चले आ रहे पिछले 14 मैचों का जीत का सिलसिला भी थम गया है। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। अफ्रीकी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यह टी20 वर्ल्ड कप में रनों के हिसाब से टीम इंडिया की बड़ी हार है।

साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस ने की शानदार बैटिंग

साउथ अफ्रीका की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही थी। उनके टॉप ऑर्डर बल्लेबाज एडन मार्करम ने 4, क्विंटन डी कॉक ने 6 रन और रेयान रिकेलटन ने 7 रन बनाए। तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद चौथे विकेट के लिए डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस के बीच 50 गेंदों में 97 रन की साझेदारी हुई। ब्रेविस ने 29 बॉल पर 45 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं डेविड मिलर ने 35 गेंदों में 63 रन बनाए। उन्होंने सात चौके और तीन छक्के लगाए। इन दोनों के अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 बॉल में नाबाद 44 रन बनाए। इनके अलावा बाकी के अफ्रीकी बल्लेबाज डबल डिजिट स्कोर में भी नहीं पहुंच पाए। भारत की तरफ से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए।

भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने किया निराश

भारत की शुरुआत रन चेज में बिल्कुल अच्छी नहीं रही। ईशान किशन इस मैच में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्होंने 4 गेंदों का सामना किया। अभिषेक शर्मा जो पिछले तीन मैचों में डक पर आउट हुए थे इस मैच में उन्होंने 12 बॉल पर 15 रन बनाए। तिलक ने इस मुकाबले में 2 बॉल पर 1 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी इस मैच में धीमी पारी खेली। उन्होंने 22 बॉल पर 18 रन बनाए। सुंदर ने 11, वहीं हार्दिक ने 18 रन का योगदान दिया। भारतीय बल्लेबाजों ने इस मैच में निराश किया। भारत के लिए इस मैच में शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 37 गेंदों में 42 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका की तरफ से बॉलिंग में मार्को जेनसेन ने 4 और केशव महाराज ने 3 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें

SL vs ENG: सुपर-8 में इंग्लैंड ने जीत के साथ किया आगाज, श्रीलंका को थमाई बड़ी हार

ENG vs SL: Super 8 मैच में श्रीलंकाई कप्तान का रॉकेट थ्रो, तूफानी बल्लेबाज को किया रन आउट, देखें VIDEO

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *