नए iPhone, MacBook लॉन्च और iPad अपग्रेड के लिए एप्पल लेगा 3 दिन, मार्च की शुरुआत में Apple के नए प्रोडक्ट्स मचाएंगे धूम


Apple Office- India TV Hindi
Image Source : APPLE
एप्पल ऑफिस

Apple Event: खबरों के मुताबिक Apple 4 मार्च को एक “स्पेशल एप्पल एक्सपीरियंस” इवेंट आयोजित करने जा रहा है। हालांकि क्यूपर्टिनो बेस्ड इस टेक दिग्गज कंपनी ने अभी तक अपने प्रोडक्ट्स के बारे में कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन एप्पल के बारे में सटीक खबरें देने वाले पत्रकार मार्क गुरमैन ने इस इवेंट में पेश किए जाने वाले पांच प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी दी है। इनमें से एक संभावित लॉन्च iPhone 17e है, जो Apple का नेक्स्ट जेनरेशन का नॉन-फ्लैगशिप iPhone है। इसके अलावा, कंपनी अपने iPad, Mac और एक्सेसरीज पोर्टफोलियो में अपडेट के साथ-साथ सॉफ्टवेयर में अपग्रेड भी पेश कर सकती है।

एप्पल इवेंट को लेकर क्या है ताजा जानकारी

पावर ऑन न्यूजलेटर के लेटेस्ट एडिशन में ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने अपकमिंग एप्पल इवेंट के बारे में लिखा है। उनके मुताबिक “स्पेशल एप्पल एक्सपीरियंस” तीन दिनों तक चलेगा, जो 2 मार्च से शुरू होकर 4 मार्च तक जारी रहेगा। बताया जा रहा है कि अंतिम दिन का इवेंट लंदन, न्यूयॉर्क और शंघाई में आयोजित किया जाएगा, जिसमें उपस्थित लोगों को नए उत्पादों को खुद एक्सपीरिएंस करने का मौका मिलेगा।

iPhone 17e के आने की उम्मीद

मार्क गुरमैन ने बताया है कि एप्पल मार्च के अपने लॉन्च वीक के दौरान कम से कम पांच नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने जा रहा है और इसमें सबसे ज्यादा चर्चा जिस डिवाइस की हो रही है वो है iPhone 17e। पहले इसके फरवरी में एप्पल के नेक्स्ट जेनरेशन अफोर्डेबल आईफोन के तौर पर लॉन्च होने की खबरें थीं हालांकि अब बताया जा रहा है कि ये डिजाइन के मामले में अपने पूर्ववर्ती 16e की तरह हो सकता है। वहीं इसके साथ संभावित अपग्रेड के तौर पर C1X मॉडम में तेज नेटवर्किंग के लिए अपग्रेड देखे जा सकते हैं और MagSafe चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

अफोर्डेबल MacBook के आने की उम्मीद

अगला प्रोडक्ट एप्पल का लो-कॉस्ट MacBook हो सकता है जिसे 1,000 डॉलर (लगभग 90,700 रुपये) की कैटेगरी के प्राइस बैंड में उतारा जा सकता है, जो इसे मार्केट के सबसे अफोर्डेबल MacBook के तौर पर लॉन्च करेगा। कहा जा रहा है कि इसकी प्राइस कम रखने के लिए एप्पल ने इस प्रोडक्ट को A18 प्रो चिपसैट से लैस करने की योजना बनाई है, ये वही प्रोसेसर है जो iPhone 16 प्रो मॉडल्स में यूज किया जाता है। इसके साथ इसके डिस्प्ले को थोड़ा छोटा रखा जा सकता है जैसे कि 13 इंच से कम जो कि MacBook एयर और MacBook प्रो मॉडल्स से कम होंगे।

MacBook के पावरफुल चिपसैट अपग्रेड की उम्मीद

इसके अलावा जिन डिवाइस की बात हो रही है उनमें M5-पावर्ड MacBook Air, MacBook Pro मॉडल्स का लॉन्च हो सकता है जो M5 Pro और M5 Max चिपसैट से इक्विप्ड हो सकते हैं। MacBook सीरीज के लिए इस एप्पल इवेंट से काफी उम्मीदें हैं और माना जा रहा है कि इस बार 14 और 16 इंच के MacBook Pro मॉडल्स में  M5 Pro और M5 Max चिपसैट हो सकते हैं।  MacBook Air में भी नई M5 चिप मिलने की संभावना है, हालांकि अभी इसे लेकर कोई स्पष्ट ऐलान नहीं किए गए हैं।

iPad के मोर्चे पर क्या हैं उम्मीदें

इन इवेंट में 12 जेनरेशन के आईपैड में A18 चिप मिलने की उम्मीद है और कहा जा रहा है कि ये एप्पल इंटेलीजेंस फीचर्स को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा iPad एयर में M4 प्रोसेसर को भी शामिल किया जा सकता है जिसके बाद परफॉर्मेंस के मोर्चे पर बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें

Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max के रेंडर्स लीक, ग्लोबल लॉन्च की जल्द उम्मीद





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *