लाल किला और दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खालिस्तानी ग्रुप ने भेजा मेल, जांच में जुटी पुलिस


सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI
सांकेतिक तस्वीर

लाल किला और दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस जांच में जुट गई है। लाल किला और दिल्ली सचिवालय परिसर के अंदर और बाहर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। खालिस्तानी ग्रुप के नाम से धमकी भरा मेल आया है।

दो स्कूलों को भी आज मिली थी धमकी

आज सुबह ही दिल्ली के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ये स्कूल धौला कुआं के आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड के एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को बम की धमकी वाले ईमेल मिले थे। पुलिस अधिकारी और दिल्ली फायर सर्विस तुरंत मौके पर पहुच गई थी। दोनों स्कूल के परिसर को तुंरत ही खाली कराया गया था।

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *