चलती ट्रेन में चढ़ते समय पटरी पर गिरा युवक, देखें दिल दहला देने वाला VIDEO


फिसलकर प्लेटफॉर्म के नीचे गिरा युवक- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
फिसलकर प्लेटफॉर्म के नीचे गिरा युवक

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी जान जोखिम में डालकर एक युवक की जान बचाते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना बेगूसराय रेलवे स्टेशन की है, जहां एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में फिसलकर प्लेटफॉर्म के नीचे गिर गया, ठीक उसी समय ट्रेन गुजर रही होती है। इस घटना में युवक की मौत और जिंदगी के बीच महज कुछ सेकेंड का फासला बचा था।

गनीमत रही कि ट्रेन रोककर युवक को तुरंत निकाल लिए जाने के कारण उसकी जान बच गई। मौके पर चौकस आरपीएफ के अधिकारी और जवान ने युवक की जान बचाई। आरपीएफ ने इसे ऑपरेशन जीवन रक्षा नाम दिया है। घायल युवक की पहचान बेगूसराय जिला के नगर थाना क्षेत्र के कचहरी रोड का रहने वाला सौरभ कुमार के रूप में हुई है। सौरभ पटना जाने के लिए बेगूसराय स्टेशन पहुंचा था। इसी दौरान कोशी एक्सप्रेस, स्टेशन से खुल रही थी और सौरभ चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में प्लेटफार्म और पटरी के बीच गिर गया।

 

ट्रेन को रोककर युवक को निकाला गया

पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रेन खुलने के बाद युवक दौड़कर चढ़ना चाहा और प्लेटफार्म के नीचे गिर गया। ये देख वहां मौजूद यात्री एवं आरपीएफ कर्मी दौड़े। इसके बाद हल्ला होने एवं गार्ड को सूचना देने पर ट्रेन को रोककर युवक को निकाला गया। फिलहाल, उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

दरअसल, 23 फरवरी को गाड़ी संख्या 18625 (पूर्णिया कोर्ट- हटिया  एक्सप्रेस) सुबह 09:43 बजे बेगूसराय स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर पहुंची थी। जैसे ही 09:45 बजे ट्रेन ने स्टेशन से प्रस्थान करना शुरू किया, युवक चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गैप में गिर गया।

युवक की कैसे बची जान?

ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के उप-निरीक्षक संजय कुमार सहनी ने पलक झपकते ही त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने फुर्ती दिखाते हुए युवक को गैप से बाहर खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गई। इस घटना के संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि युवक चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गया। अगर कुछ सेकेंड की भी देरी होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने यात्रियों से एक बार फिर अपील की है कि वे चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का जोखिम न उठाएं, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है।

(रिपोर्ट- संतोष श्रीवास्तव)

ये भी पढ़ें-

यूपी: पुलिस कांस्टेबल ने ट्रांसजेंडर को किया किस, VIDEO वायरल हुआ तो हाथ जोड़कर करने लगा मिन्नत, बोला- प्लीज डिलीट कर दो

ससुराल से पहले परीक्षा केंद्र…, शादी की अगली सुबह मैट्रिक की परीक्षा देने पहुंच गई दुल्हन, लग गई भीड़, देखें Video





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *