‘US President is a man of action. Wait and see’, युद्ध की आहट तेज होने के बाद ईरानियों के मोबाइल पर आया मैसेज


प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : AP
प्रतीकात्मक फोटो

तेहरानः ‘अमेरिकी राष्ट्रपति का मतलब ” कार्रवाई करने वाला व्यक्ति। इंतजार कीजिए और देखिए’…ईरान और अमेरिका में युद्ध की आशंकाओं और ट्रंप की ओर से धमकियों के बीच ईरानियों के फोन पर ऐसे अलर्ट मैसेज आने से खलबली मच गई है। मीडिया  रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने तेहरान पर सैन्य हमले के लिए आर्मडा जुटाया। उन्होंने दुनिया का सबसे शक्तिशाली न्यूक्लियर एयरक्रॉफ्ट कैरियर यूएसएस आर गेराल्ड फोर्ड को इजरायल के करीब सागर में उतार दिया है। इससे तनाव और अधिक बढ़ गया है। 

हजारों ईरानियों के फोन पर एक साथ आया मैसेज 

यह मैसेजे ईरान में हजारों लोगों को सोमवार को उनके फोन पर एक साथ आया। इसमें एक अलर्ट मिला, जिसमें फारसी में लिखा था, “अमेरिकी राष्ट्रपति कार्रवाई करने वाले व्यक्ति हैं, इंतजार कीजिए और देखिए,”…इस मैसेज का साफ संकेत है कि ट्रंप जो कहते हैं उसे करते भी हैं। यानी ईरान पर अब हमला होने वाला है, क्योंकि ट्रंप कई बार परमाणु वार्ता विफल होने पर ईरान पर हमले की धमकी दे चुके हैं। लोगों के मोबाइल पर यह संदेश अनजान नंबर से आया था। ईरान इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी द्वारा राज्य मीडिया के हवाले से इसे रिपोर्ट किया गया। 

ट्रंप ने दी है ईरान पर हमले की धमकी

यह मैसेज ऐसे वक्त ईरानियों के मोबाइल पर पहुंचा है, जब अमेरिकी सेना तेहरान के करीब युद्ध के साजो-सामान के साथ जुट चुकी है। राष्ट्रपति ट्रंप धमकी दी है कि ईरान पर “सीमित सैन्य हमला” करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान दोनों देशों के बीच जेनेवा में गुरुवार को अगले दौर की परमाणु वार्ता की तारीख भी तय की गई है। अमेरिका की धमकियों के जवाब में ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रविवार को सीबीएस से एक साक्षात्कार में बताया था कि वे अपने देश के परमाणु कार्यक्रम को लेकर गतिरोध पर कूटनीतिक समाधान की “अच्छी संभावना” देखते हैं, जबकि तेहरान ने अमेरिकी सैन्य जुटान से दबाव में नहीं आने की बात दोहराई। इस बीच पड़ोसी लेबनान में अमेरिकी दूतावास ने सोमवार को सतर्कता के तौर पर दर्जनों कर्मचारियों को निकाला। इससे युद्ध की आशंकाएं बढ़ती जा रही हैं। 

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *