ICC रैंकिंग में भूचाल, बुमराह की टॉप-10 में एंट्री, अफ्रीकी बॉलर ने 21 पायदान की छलांग से मचाई सनसनी


ICC Rankings- India TV Hindi
Image Source : AFP
जसप्रीत बुमराह और कॉर्बिन बॉश

ICC Rankings: T20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी सुपर-8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस बीच ICC की ओर से ताजा रैंकिंग जारी कर दी गई है, जिसमें बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। कई गेंदबाजों ने T20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण में शानदार प्रदर्शन के दम पर लंबी छलांग लगाई है, जबकि भारतीय स्पिनर ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। कुल मिलाकर इस ताजा ICC रैंकिंग ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।

कॉर्बिन बॉश सीधा टॉप-3 में पहुंचे

ICC T20I गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अब भी शीर्ष पर काबिज हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ महंगे साबित होने के बावजूद उनकी नंबर-1 कुर्सी बची रही। वरुण के 790 रेटिंग पॉइंट हैं। हालांकि, सबसे लंबी छलांग साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश ने लगाई है। उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के खिलाफ तीन विकेट झटके और फिर सुपर-8 मैच में भारत के खिलाफ महज 12 रन देकर 2 शिकार किए। इसके चलते उन्होंने 21 पायदान की उछाल मारते हुए सीधे तीसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया है। इससे वरुण चक्रवर्ती और दूसरे स्थान पर काबिज राशिद खान की कुर्सी पर खतरा पैदा हो गया है।

मैथ्यू फोर्ड ने लगाई 23 पायदान की छलांग

इंग्लैंड के आदिल रशीद चौथे स्थान पर कायम हैं। पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को 2 स्थान का नुकसान हुआ है और अब वह 5वें स्थान पर लुढ़क गए हैं। एडम जम्पा 2 स्थान की छलांग लगाते हुए छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। T20I गेंदबाजों की रैंकिंग में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज मैथ्यू फोर्ड ने भी कमाल किया है। उन्होंने 23 स्थानों की लंबी छलांग लगाई है और सीधा 7वें पायदान पर कब्जा कर लिया है। भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी टॉप-10 में दमदार एंट्री की। बुमराह सात पायदान ऊपर चढ़कर आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

गौरतलब है कि T20 वर्ल्ड कप 2026 जैसे-जैसे नॉकआउट स्टेज की तरफ बढ़ रहा है, उसका सीधा असर ICC रैंकिंग पर पड़ रहा है। सुपर-8 के बाकी मुकाबलों के साथ यह उतार-चढ़ाव और तेज हो सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले मैचों के बाद किस खिलाड़ी की किस्मत चमकती है और कौन टॉप पर अपनी पकड़ मजबूत रखता है।

यह भी पढ़ें:

9 साल के बाद होगी टेस्ट में भिड़ंत, बांग्लादेश के खिलाफ हुआ टेस्ट सीरीज का ऐलान

वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का हो गया ऐलान, जानिए किस दिन भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *