वेरिफाइड आधार केंद्र खोजना हुआ आसान, UIDAI ने Google Maps से मिलाया हाथ, मिलेंगी कई नई सुविधाएं


Google Maps, aadhaar, UIDAI- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH
गूगल मैप्स पर आधार

करोड़ों आधार कार्ड धारकों के लिए UIDAI ने गूगल से हाथ मिलाया है। UIDAI और Google की इस साझेदारी की वजह से लोगों को वेरिफाइड आधार कार्ड खोजने में मदद मिलेगी। UIDAI की यह सुविधा खास तौर पर उन लोगों को फायदा पहुंचाएगा, जो अपने आधार कार्ड संबंधी जरूरतों के लिए इधर-उधर भटकते हैं।

गूगल और UIDAI की साझेदारी

UIDAI ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस नई साझेदारी की घोषणा की है। गूगल मैप्स पर लोगों को वेरिफाइड आधार केंद्र का सटीक लोकेशन मिलेगा। इसकी वजह से लोग गलत या फर्जी आधार केंद्र पर जाने से बच सकेंगे। UIDAI और Google की इस साझेदारी के बाद जल्द ही नए आधार ऐप में लोकेशन सर्च फीचर मिलेगा। इसकी मदद से लोग गूगल मैप्स के जरिए अपने नजदीकी आधार केंद्र को आसानी से लोकेट कर पाएंगे।

आधार कार्ड जारी करने वाली सरकारी एजेंसी ने कहा कि गूगल मैप्स के जरिए लोग आसानी से अधिकृत या वेरिफाइड आधार केंद्र खोज सकेंगे। आधार केंद्र खोजने के चक्कर में लोग स्कैम में फंस सकते हैं। अक्सर ऐसी खबरें सामने आई हैं कि लोग गूगल पर आधिकारिक नंबर या पता सर्च करने के चक्कर में स्कैम का शिकार हो जाते हैं। गूगल पर मौजूद सभी जानकारियां सही नहीं होती हैं, जिसकी वजह से लोगो को फर्जी आधार केंद्र और पता मिलता है।

मिलेंगी ये नई सुविधाएं

UIDAI और Google के बीच इस नई साझेदारी से आधार केंद्र के सटीक लोकेशन के साथ-साथ आधार संबंधी कई और सुविधाएं मिलने वाली हैं। लोगों को आधार केंद्र पर पता बदलने, मोबाइल नंबर अपडेट करने या अन्य अपडेट संबंधी सुविधाएं मिलेंगी या नही, इसकी जानकारी भी मिलेगी। यही नहीं, लोग सीधे गूगल मैप्स से ही आधार केंद्र की अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।

UIDAI ने बताया कि गूगल के साथ ये साझेदारी आधार केंद्र की जानकारी आसानी से पहुंचाने व गलत सूचनाओं को बचाने के लिए की गई है। गूगल मैप्स के इंटरफेस को और भी बेहतर बनाने के लिए जल्द ही कई और सुविधाएं मिलने वाली हैं।

यह भी पढ़ें – Google, Meta, X जैसे प्लेटफॉर्म नहीं कर पाएंगे मनमानी, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई सख्ती, क्रिएटर्स की होगी मौज





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *