
सुनेत्रा पवार को आधिकारिक तौर पर NCP की कमान मिल गई है।
Sunetra Pawar NCP Chief: महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम और दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। यह फैसला पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और राष्ट्रीय अधिवेशन में लिया गया। अधिवेशन में बोलते हुए Praful Patel ने भावुक संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि Ajit Pawar के निधन के बाद कई तरह के तर्क और कयास लगाए गए, लेकिन पार्टी के किसी भी नेता के मन में कोई दूसरा विचार नहीं आया।
सभी नेताओं की सहमति से बुलाया गया अधिवेशन
प्रफुल पटेल ने कहा, ‘सभी नेताओं ने मिलकर यह तय किया कि अजित पवार की जगह पर नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन किया जाए और इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया गया।’ प्रफुल पटेल ने खुद को अजित पवार का 35 साल पुराना साथी, कार्यकर्ता, नेता और पार्टी का संस्थापक सदस्य बताते हुए औपचारिक रूप से सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव रखा।
सर्वसम्मति से हुआ सुनेत्रा पवार के नाम का ऐलान
NCP सांसद प्रफुल पटेल ने कहा कि पार्टी को नए नेतृत्व में एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। सम्मेलन में मौजूद सभी नेताओं और प्रतिनिधियों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया, जिसके बाद सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से एनसीपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया।
31 जनवरी को ली थी डिप्टी CM पद की शपथ
गौरतलब है कि सुनेत्रा पवार, अपने पति अजित पवार के निधन के बाद लगातार एक्टिव हैं। 28 जनवरी को पति अजित पवार के दिवंगत होने के बाद 31 जनवरी को सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। तब से वह पार्टी और राज्य के लिए अपने कर्तव्यों को निभा रही हैं।
